Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पोटका के केजीबीवी में आधारभूत संरचना विकास कार्य का मंत्री रामदास सोरेन और विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
Breaking News

Jamshedpur News :पोटका के केजीबीवी में आधारभूत संरचना विकास कार्य का मंत्री रामदास सोरेन और विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

5.55 करोड़ रुपये की लागत से होगा विद्यालय का सुदृढ़ीकरण
News DeskBy News DeskJuly 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के पीएम श्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के आधारभूत संरचना विकास और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शनिवार को झारखंड सरकार के स्कुली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन और पोटका के विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के इस विकास कार्य में कुल 5.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।

READ MORE :JAMSHEDPUR : स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रैन बसेरा से अवैध कब्जे हटाए जाएं : सरयू

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा — शिक्षा का विकास राज्य का विकास है, सरकार की नई योजनाओं से शिक्षा में आएगी गुणवत्ता

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

मंत्री रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास ही राज्य और समाज के समग्र विकास की कुंजी है। शिक्षा के आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों का डाटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है, जिससे हर छात्र की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा। इसके अलावा, झारखंड सरकार गुरुजी क्रेडिट कार्ड से विदेश में पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये तक ऋण दे रही है, और पूर्वी सिंहभूम जिले में 130 छात्र-छात्राओं ने इसका लाभ लिया है।

READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों के पार्किंग शुल्क में वृद्धि पर विधायक संजीव सरदार ने डीआरएम के साथ की बैठक

Jharkhand: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

विधायक संजीव सरदार ने कहा पोटका शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल विधानसभा बनेगा

विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने हमेशा कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के विकास के लिए सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि 2010 से राजनीति में प्रवेश करने के बाद, उन्होंने विद्यालय के लिए लाइब्रेरी, स्टैंड और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई हैं। उन्होंने कहा कि केजीबीवी का सर्वांगीण विकास अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही पोटका में पोलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास रुगड़ीसाई में किया जाएगा और डिग्री कॉलेज भी शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, डीईओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय, उप प्रमुख उर्मिला सामाद, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, मुखिया सावित्री हांसदा, मुखिया बाघराय सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, वार्डन रुमा हलधर, विधासागर दास, हितेश भकत, शिक्षिका ज्योति सागर, प्रमिला सोरेन, कमला मुंडा, काजलमुनी सरदार, मोहन सोरेन, राखोहरि ज्योतिषी, लेखापाल मीना धनवार, आनंद दास और सैकड़ों ग्रामीण व छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार स्वागत और नृत्य प्रस्तुत किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

October 19, 2026

Jharkhand: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

October 19, 2026

Hemant Soren: रजरप्पा में मां की अस्थियों का विसर्जन कर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- मां की स्मृतियां सदैव साथ रहेंगी

October 19, 2026
Recent Post

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

October 19, 2026

Jharkhand: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

October 19, 2026

Hemant Soren: रजरप्पा में मां की अस्थियों का विसर्जन कर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- मां की स्मृतियां सदैव साथ रहेंगी

October 19, 2026

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group