Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: परिषद की वार्षिक आमसभा में 356 आजीवन सदस्यों की सहभागिता, नई कार्यकारिणी के चुनाव का ऐलान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: परिषद की वार्षिक आमसभा में 356 आजीवन सदस्यों की सहभागिता, नई कार्यकारिणी के चुनाव का ऐलान

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद परिसर में रविवार (12 जुलाई 2026) को परिषद की वार्षिक आमसभा का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में परिषद के 356 आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा तथा पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महाकवि विद्यापति को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। स्वास्तिक वाचन पंडित विपिन झा तथा भगवती वंदना शंकर झा ने प्रस्तुत की। मंच संचालन राजेश कुमार झा ने किया जबकि कार्यवाही का लेखा-जोखा गोपाल चंद्र झा ने तैयार किया।

    पिछली कार्यवाही और वार्षिक प्रतिवेदन को मिली आमसभा की मंजूरी

    आमसभा में सहायक महासचिव शिव चंद्र झा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद वर्ष 2025 की आमसभा की कार्यवाही सहायक महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण ने सदन के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से ध्वनिमत द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में परिषद की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं महासचिव धर्मेश कुमार झा ने वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सराहा।

    तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुए पारित

    आमसभा के दौरान पंकज कुमार राय ने परिषद के संचालन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। पहला प्रस्ताव अध्यक्ष एवं महासचिव को आवश्यक परिस्थितियों में 50 हजार रुपये तक व्यय करने की अनुमति, जिसे बाद में कार्यकारिणी से अनुमोदित कराया जाएगा। दूसरा प्रस्ताव कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का रहा। तीसरा प्रस्ताव नए सदस्य नामांकन शुल्क को 1100 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने से संबंधित था। तीनों प्रस्तावों को आमसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

    JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने 13 करोड़ की लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल, एक सप्ताह में काम शुरू करने की मांग

    लेखा-जोखा पारित, सुझाव आमंत्रित और कार्यकारिणी भंग

    कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा ने वार्षिक आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे आमसभा ने मंजूरी दे दी। इसके बाद परिषद के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर आजीवन सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए। विभिन्न सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए, जिन पर आगामी कार्यकारिणी विचार करेगी।

    द्विवर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने वर्तमान कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग करने की घोषणा की।

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय ने PG नामांकन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई, विद्यार्थियों को मिला बड़ा मौका

    2 अगस्त 2026 को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

    आमसभा में अशोक झा अविचल, सरोज कांत झा एवं दीपक कुमार झा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक अशोक झा अविचल ने घोषणा की कि मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वर्ष 2026-2029 की नई कार्यकारिणी का चुनाव 2 अगस्त 2026 को कराया जाएगा। चुनाव संबंधी विस्तृत कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।

    उपाध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने 13 करोड़ की लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल, एक सप्ताह में काम शुरू करने की मांग

    July 12, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय ने PG नामांकन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई, विद्यार्थियों को मिला बड़ा मौका

    July 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में संगठन, शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश

    July 12, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने 13 करोड़ की लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल, एक सप्ताह में काम शुरू करने की मांग

    July 12, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय ने PG नामांकन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई, विद्यार्थियों को मिला बड़ा मौका

    July 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में संगठन, शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश

    July 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.095 किलो पन्ना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कर्मा महोत्सव सामाजिक समरसता और संस्कृति का सशक्त प्रतीक, नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का माध्यम – पूर्णिमा साहू

    July 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group