Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पेयजल संकट पर सक्रिय हुए विधायक संजीव सरदार, 18 पंचायतों के लिए टैंकर से जलापूर्ति की पहल शुरू
    Breaking News

    Jamshedpur News :पेयजल संकट पर सक्रिय हुए विधायक संजीव सरदार, 18 पंचायतों के लिए टैंकर से जलापूर्ति की पहल शुरू

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए पोटका के विधायक संजीव सरदार क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (जुस्को) के महाप्रबंधक एवं टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सौरभ से मुलाकात कर जमशेदपुर प्रखंड की पंचायतों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे गए मांग पत्र में बताया कि जमशेदपुर प्रखंड के 18 से अधिक पंचायतों में इस समय पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि विधायक संजीव सरदार द्वारा अपने विधायक निधि से पूरे विधानसभा क्षेत्र में पांच पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि बढ़ती गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए यह संख्या पर्याप्त नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित पंचायतों में नियमित जलापूर्ति के लिए कम से कम 10 अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की।

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सौरभ ने स्थिति का संज्ञान लिया और टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया।

    इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विधायक के निजी सचिव मनोहर मुंडा, मुखिया मायावती टुडू, मनोज नाहा, सरस्वती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news जुस्को
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026

    Jharkhand Monsoon: मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा, पर उसके कमजोर पड़ने कारण 60 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज, खरीफ फसल पर संकट, किसान चिंतित

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group