Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

    रमाडा होटल में राष्ट्रीय प्रबंध समिति की पहली बैठक संपन्न, झारखंड और युवा इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, मंटू अग्रवाल बने पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष
    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड के लिए गौरव का क्षण उस समय बना जब अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 की प्रथम राष्ट्रीय प्रबंध समिति की बैठक बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा में आयोजित हुई। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के आतिथ्य में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 250 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के 51 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर रहा जब राष्ट्रीय स्तर की यह महत्वपूर्ण बैठक झारखंड के नेतृत्व में आयोजित हुई।

    देशभर से जुटे अग्रवाल समाज के शीर्ष पदाधिकारी

    बैठक में उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री जगन्नाथ जी के महाप्रसाद से हुई, जिसमें सभी अतिथियों ने सहभागिता की।

    सायंकाल आयोजित राष्ट्रीय प्रबंध कार्यसमिति की बैठक के बाद नव-मनोनीत राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद ग़ज़ल संध्या एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

    झारखंड और युवा इकाई के पदाधिकारियों ने ली शपथ

    कार्यक्रम में संदीप मुरारका ने झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) ने महामंत्री, कमल किशोर अग्रवाल और शिव सराफ ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन में नंदलाल अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजीव कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय महामंत्री, राहुल जैन ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अभिष्ट गोयल ने राष्ट्रीय संरक्षक, पुनीत जैन ने राष्ट्रीय सलाहकार तथा रोहित अग्रवाल (जमशेदपुर) ने राष्ट्रीय मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

    इस अवसर पर मंटू अग्रवाल को पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा अग्रवाल समाज की पहचान है, लेकिन समाज को और अधिक सशक्त बनाने के लिए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी प्रभावी भागीदारी आवश्यक है।

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज को किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय दलों में समाज का प्रभावी प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने पंचायत, नगर निकाय, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा तक समाज की मजबूत भागीदारी पर बल दिया।

    आज होगी राष्ट्रीय कार्यसमिति की अहम बैठक

    सम्मेलन के दूसरे दिन 26 जुलाई को सुबह श्री टाटानगर गौशाला स्थित श्री अग्रसेन ज्ञान मंदिर में माल्यार्पण एवं तुलादान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार, सेवा परियोजनाओं, युवा एवं महिला इकाइयों की भूमिका तथा आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी।

    आयोजकों के अनुसार यह राष्ट्रीय सम्मेलन अग्रवाल समाज के संगठनात्मक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा और सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार तथा युवा नेतृत्व को नई दिशा देगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Abhishek Agrawal Goldy Agrasen Gyan Mandir Agrawal Community Agrawal Conference Agrawal Society Agrawal Youth Conference Akhil Bharatiya Agrawal Sammelan banna gupta Business Leaders Community Development Community Event Community Leadership east singhbhum India Community News Jamshedpur news Jharkhand Agrawal Conference Jharkhand news Leadership Summit Mantu Agrawal National Conference National Executive Meeting National Meeting National President Oath Ceremony Organization Expansion Ramada Jamshedpur Sandeep Murarka Social Organization Social Service Tatanagar gaushala
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, जून में 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, जून में 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जून में 555 टन खनिज जब्त, ₹35.62 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group