Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जनता की शिकायत पर सरयू राय ने किया पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक निरीक्षण
    Breaking News

    Jamshedpur News :जनता की शिकायत पर सरयू राय ने किया पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक निरीक्षण

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक एनएच 33 के ऊपर बन रहे ऊपरी पथ के निर्माण के संबंध में जन शिकायतों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ एनएचआई के अफसर और अभियंतागण भी थे। श्री राय और टीम ने पारडीह से लेकर बालीगुमा तक के क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस संबंध में सरयू राय ने शिकायतों को दूर करने के लिए एनएचएआई के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया।
    सरयू राय ने बताया कि एक शिकायत यह थी कि जगह-जगह पर निर्माण के दौरान काफी धूल उड़ती है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी शिकायत यह थी कि निर्माण के दौरान सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए बहुत कम स्थानों पर क्रास रोड बनाया गया है। तीसरी शिकायत यह थी कि कोलकाता और रांची की तरफ से आने वाले लोगों को शहर में उतरने के लिए रैम्प दिया गया है लेकिन वहां काफी संकरापन हो जा रहा है, जहां रैंप उतर रहा है। श्री राय ने अफसरों से कहा कि जहां भी मिट्टी धूल में बदल गई है, वहां पानी का गहरा छिड़काव किया जाए। जहां धूल की मोटी परत जम गई है, उसे जेसीबी से हटवाएं। अफसरों ने इसके लिए हामी भरी।
    श्री राय ने बताया कि जिन तीन स्थानों पर रैंप गिर रहा है (पारडीह चौक के पास, एक डिमना चौक के पहले और एक डिमना चौक के बाद) वहां रास्ता संकीर्ण हो जा रहा है। भारी वाहनों को ले जाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि बीच में नाला पड़ जाता है। श्री राय ने अफसरों से कहा कि जितनी दूर तक रैंप के किनारे नाला है, उतनी दूर तक नाला के ऊपर डाले गए ढक्कन के स्थान पर मजबूत पीसीसी ढाला जाए ताकि उस पर भारी वाहन आ-जा सकें। अफसरों ने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां इसे किया जाएगा।
    सरयू राय ने बताया कि सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए जहां भी क्रास रोड की जरूरत है, वहां क्रास रोड बना दिया जाए। जहां भीतर का काम हो रहा है, उसको दोनों तरफ दीवार जैसा टीना खड़ा कर दें ताकि बाहरी धूल न आ सके। इस पर भी सहमति बनी। अफसरों ने कहा कि उनके सुझाव के अनुसार नया डिजाइन बनाएंगे और उन्हें दिखाएंगे।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cross Road Dental College Jamshedpur Dimna Chowk Dust Pollution Flyover Construction Heavy Vehicle Movement Jamshedpur Jamshedpur West MLA NH 33 NHAI Pardih Kali Mandir PCC Work Public complaint. Ramp Construction Road Widening saryu rai Site Inspection ऊपरी पथ निर्माण एनएच 33 एनएचएआई क्रास रोड जन शिकायत जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम विधायक डिमना चौक डेंटल कॉलेज धूल समस्या पारडीह काली मंदिर पीसीसी ढलाई भारी वाहन आवागमन रैम्प निर्माण सड़क चौड़ीकरण सरयू राय स्थल निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group