Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से बहरागोड़ा में ₹80 करोड़ से अधिक की सड़क अवसंरचना परियोजना को स्वीकृति!!
    Breaking News

    Jamshedpur News :सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से बहरागोड़ा में ₹80 करोड़ से अधिक की सड़क अवसंरचना परियोजना को स्वीकृति!!

    News DeskBy News DeskApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  बिद्युत बरण महतो के सतत प्रयासों एवं पहल के परिणामस्वरूप बहरागोड़ा क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (पूर्व में एनएच-33) पर फ्लाईओवर, अंडरपास एवं सर्विस रोड निर्माण के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी कर दिया गया है।

    इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹80,24,58,387 (अस्सी करोड़ चौबीस लाख अठावन हजार तीन सौ सत्तासी रुपये) है। निर्माण कार्य का दायित्व मैसर्स एस.आर. कंस्ट्रक्शन, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को सौंपा गया है, जिसकी निविदा तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन के उपरांत सर्वाधिक उपयुक्त पाई गई।

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    परियोजना के अंतर्गत फुलडुंगरी स्थित चेनज 286+680 पर लाइट व्हीकल अंडरपास (LVUP) का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बहरागोड़ा बस स्टैंड/पीडब्ल्यूडी चौक के समीप चेनज 332+518 पर व्हीकल अंडरपास (VUP) का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-32 (नया एनएच-18) के संगम स्थल पर चेनज 218+957 पर एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर सुचारू स्थानीय यातायात के लिए सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा।

    एनएचएआई के जीएम (टेक्निकल) अजय गुप्ता द्वारा जारी पत्र के अनुसार, संबंधित एजेंसी को अनुबंध की शर्तों के अनुरूप 30 दिनों के भीतर ₹2,40,73,752 की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी एवं ₹7,73,01,613 की अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जमा कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में औपचारिकताएं पूर्ण नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने इस स्वीकृति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव, जाम की समस्या एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना की अत्यंत आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से न केवल आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, आवागमन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

    उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
    उक्त परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत बहरागोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होने की अपेक्षा है, जिससे आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baharagora Road Project Bharatmala Project India Bidyut Baran Mahato Economic Growth Jharkhand Flyover Construction Jharkhand Highway Development News Indian Highway News Infrastructure Growth India Jamshedpur MP news Jamshedpur News Today Jharkhand Development Project Jharkhand Infrastructure News NH 18 Development NHAI Project Jharkhand NHAI Updates 2026 Road Construction India Road Development India Road Safety Jharkhand Traffic Improvement Baharagora Underpass Project India जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    May 22, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर FC के पांचवें स्थान पर रहने के बाद ओवेन कॉयल की नज़रें अगले सीज़न में और बेहतर क्वालिटी के साथ खेलने पर

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है भाजपा : चम्पाई सोरेन

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group