Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :राम मंदिर के छठवीं वर्षगाँठ एवं श्री शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा पर श्री विग्रह का हुआ नगर भ्रमण, सूर्यधाम सिदगोड़ा से निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Breaking News

Jamshedpur News :राम मंदिर के छठवीं वर्षगाँठ एवं श्री शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा पर श्री विग्रह का हुआ नगर भ्रमण, सूर्यधाम सिदगोड़ा से निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

News DeskBy News DeskFebruary 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं राम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ सूर्य मंदिर समिति की ओर से चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी को नगर भ्रमण पर निकाला गया। शोभा यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ कर सिदगोड़ा के प्रमुख मार्ग से होकर 28 नंबर रोड से भ्रमण कर पुनः सूर्यधाम लाया गया। नगर भ्रमण सह शोभायात्रा की शुरूआत श्रीअयोध्याधाम से पधारे यज्ञाचार्य पंडित श्री भूषण जी महाराज द्वारा ध्वजा पूजन और नारियल फोड़ने के पश्चात हुई। शोभा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे और जय श्री राम के नारे लगाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में सबसे आगे सुसज्जित घोड़े, उसके पीछे आचार्यों का दल, सिंग बाजा, उसके पीछे धार्मिक धुन बजाता बैंड बाजा और फूल मालाओं से सुशोभित वाहन पर श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी विराजमान थे। पूरे यात्रा में श्रद्धालुओं के संग विराट झांकी और आतिशबाजी लोगों को आकर्षित करती रही। शोभा यात्रा में एक वाहन पर डीजे सेट लगाई गई थी, जिसमें राम धुन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर रहे थे। पूरे नगर भ्रमण के दौरान युवा सदस्य व महिलाएं हाथों में केसरिया ध्वज लिए संगीत की धुन पर थिरकते रहे। नगर भ्रमण के पूरे रास्तों पर श्रीराम ध्वज लगाया गया था। पूरे नगर भ्रमण के दौरान भक्तों का उत्साह व ‘जय श्री राम’ ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रीराम मंदिर स्थापना को लेकर राम मंदिर की पुष्पसज्जा के साथ पूरे मंदिर परिसर, पार्क एवं आसपास के क्षेत्र एवं सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटों की आकर्षक विधुत सज्जा की गई है। शुक्रवार को अरणी मंथन, प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ हवन होगा। वहीं, शनिवार को पूजन, सुन्दरनकाण्ड एवं संध्याकाल में दीपोत्सव, आतिशबाजी के पश्चात महभण्डारा का आयोजन किया जाएगा।

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

नगर भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य से संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, बोलटू सरकार, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, पप्पू उपाध्याय, युवराज़ सिंह, रंजीत सिंह, संतोष ठाकुर, बिमला साहू, सुधा यादव, संजना साहू, रूपा देवी, प्रमिला साहू, उर्मिला दास, मधु तांती, प्रभा देवी, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, कर्फ्यू पोद्दार, सतीश सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026
Recent Post

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 29, 2026

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group