Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में सियासी तनाव, कांग्रेस प्रदर्शन पर भाजपा का कड़ा ऐतराज
    Breaking News

    Jamshedpur News :नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में सियासी तनाव, कांग्रेस प्रदर्शन पर भाजपा का कड़ा ऐतराज

    जमशेदपुर महानगर के कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की कोशिश पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- नेशनल हेराल्ड घोटाले की सच्चाई से घबराई कांग्रेस सड़कों पर कर रही तांडव, मुंहतोड़ जवाब की दे चेतावनी
    News DeskBy News DeskDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट की हालिया सुनवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चर्चा से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध करेंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय भारत माता के चरण वंदना का स्थल है, यहां लुटेरी पार्टी कांग्रेस की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

    इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सुधांशु ओझा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के भ्रष्टाचार केस में गांधी परिवार को कोर्ट से कोई क्लीन चिट नहीं मिली है, बल्कि केवल तकनीकी आधार पर अस्थायी राहत मिली है। परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर ऐसे तांडव कर रहे हैं, जैसे उन्हें बेगुनाही का प्रमाण पत्र मिल गया हो। यह सिर्फ झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने साजिश है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है और आगे भी जांच संभव है, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर कोर्ट की तकनीकी राहत को ‘मामला खत्म’ होने की तरह प्रचारित कर रही है। इससे न्यायपालिका का भी खुला अपमान हो रहा है।

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी अभी जमानत पर हैं, वे बेगुनाह साबित नहीं हुए हैं। कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो और लोगों को भ्रमित कर अपनी राजनीति करो। ऐसी नीति के कारण ही आज कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता के बल पर कांग्रेस सोचती है कि वे भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर लेंगे और हम मूकदर्शक बने रहेंगे, यह कभी नहीं हो सकता है। सुधांशु ओझा ने कड़े शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्षों से उपजी हुई पार्टी है। हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है। कांग्रेस अगर सत्ता के घमंड में हमारे कार्यालय तक आने की कोशिश करेगी, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, पवन अग्रवाल, मंजीत सिंह, बिनोद राय, हन्नु जैन, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, मारुतिनंदन पांडेय, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, काजू सांडिल, सुशील पांडेय, ममता भूमिज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bjp /jamshedpur BJP District President BJP Statement News BJP vs Congress Jharkhand BJP Warning Congress BJP Workers Protest Congress Agitation Congress Controversy News Congress Performance News Congress Protest Jamshedpur District Administration Jamshedpur ED Investigation News Enforcement Directorate News Gandhi Family Case Indian Political News Jamshedpur breaking news Jamshedpur Political News jharkhand bjp news Jharkhand Politics News National Herald Case National Herald Latest Update National Herald Scam Political Clash Jharkhand Political Tension Jamshedpur Sakchi BJP Office Sudhanshu Ojha BJP जमशेदपुर भाजपा कार्यालय नेशनल हेराल्ड मामला भाजपा कांग्रेस टकराव राहुल गांधी सोनिया गांधी केस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group