Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :53.40% मतदान के साथ तीनों निकायों में शांतिपूर्ण प्रक्रिया संपन्न
    Breaking News

    Jamshedpur News :53.40% मतदान के साथ तीनों निकायों में शांतिपूर्ण प्रक्रिया संपन्न

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)  कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत संपन्न मतदान की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद तथा चाकुलिया नगर पंचायत में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन की सुदृढ़ तैयारी और सुरक्षा प्रबंधों के कारण पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

     कुल मतदान का विवरण

    जिले के 70 वार्डों के 249 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई गई। कुल 2,53,711 मतदाताओं में से 1,35,536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 53.40 दर्ज किया गया।

    निकायवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—

    • मानगो नगर निगम – 50.8%

    • जुगसलाई नगर परिषद – 59.6%

      Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    • चाकुलिया नगर पंचायत – 72.9%

    चाकुलिया नगर पंचायत में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

     सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं

    सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (AMF) उपलब्ध कराई गई थीं। पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी।

    मतदान प्रक्रिया सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी गई।

     मतपेटिकाएं सुरक्षित जमा

    सफलतापूर्वक मतदान संपन्न होने के बाद तीनों नगर निकायों के मतदान दल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटिकाओं को गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित रिसीविंग सेंटर में सुरक्षित रूप से जमा करा रहे हैं।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जा रही है। मतपेटिकाओं को सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जा रहा है, जहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

     सभी का आभार

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं, प्रेक्षकों, चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सहयोगी सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     27 फरवरी को मतगणना

    उन्होंने बताया कि मतगणना 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakulia Nagar Panchayat Counting 27 February Golmuri Jugsalai Block Jugsalai Nagar Parishad Mango municipal Corporation Municipal Election 2026 Voting Percentage 53.40 गोलमुरी जुगसलाई प्रखंड चाकुलिया नगर पंचायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी जुगसलाई नगर परिषद नगरपालिका चुनाव 2026 मतगणना 27 फरवरी मतदान प्रतिशत 53.40 मानगो नगर निगम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group