Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: रेलवे की 106वीं ZRUCC बैठक संपन्न, टाटानगर से ट्रेनों की शिफ्टिंग पर लगा विराम
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: रेलवे की 106वीं ZRUCC बैठक संपन्न, टाटानगर से ट्रेनों की शिफ्टिंग पर लगा विराम

    News DeskBy News DeskJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    दक्षिण पूर्व रेलवे की जोनल रेलवे यूजर कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) की 106वीं बैठक कोलकाता के ताज बंगाल होटल में सांसद विद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने किया। इस उच्चस्तरीय बैठक में चक्रधरपुर मंडल और टाटानगर स्टेशन के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

    ट्रेनों की शिफ्टिंग की अफवाहों का खंडन

    बैठक में सांसद विद्युत बरण महतो ने टाटानगर से खुलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को आदित्यपुर शिफ्ट किए जाने की अफवाहों पर रेलवे से जवाब मांगा। रेलवे प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि टाटानगर से किसी भी ट्रेन को स्थानांतरित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सभी ट्रेनें पूर्व की भांति टाटानगर से ही खुलेंगी। इसके अलावा, टाटानगर स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के तहत ही सेकंड एंट्री गेट पर ड्रॉपिंग लाइन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    ओवरब्रिज और अंडरपास (ROB/RUB) पर अहम फैसले

    शहर के बुनियादी ढांचे को लेकर रेलवे ने कई अहम जानकारियां साझा कीं:

    • बारीगोड़ा और गोविंदपुर आरओबी: दोनों रेलवे ओवरब्रिज के लिए 12 मई 2026 को निविदा खोली जा चुकी है। प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

      ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    • सलगाजोड़ी अंडरपास: इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

    • मकदमपुर आरओबी: टाटानगर-बदामपहाड़ रेल खंड पर मकदमपुर के पास ओवरब्रिज के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।

    हल्दीपोखर में बनेगा नया कोचिंग टर्मिनल

    सांसद ने आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस को टाटानगर तक विस्तार करने, टाटा-बेंगलुरु नई ट्रेन और टाटा-पटना नियमित ट्रेन की मांग रखी। रेल प्रबंधन ने बताया कि टाटानगर में टर्मिनल और रखरखाव की सीमित सुविधाओं के कारण फिलहाल यह संभव नहीं है। इसके स्थायी विकल्प के रूप में टाटानगर के समीप हल्दीपोखर से पहले एक नए कोचिंग टर्मिनल के निर्माण को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है। इसके अंतिम स्थान सर्वेक्षण (FLS) को 15 अप्रैल 2026 को हरी झंडी मिल चुकी है।

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    घाटशिला में ठहराव और अन्य रेलवे प्रोजेक्ट्स

    सांसद ने गीतांजलि, वंदे भारत, आजाद हिंद और समलेश्वरी जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों के घाटशिला में ठहराव की मांग की, जिसे विचार के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। बैठक के अंत में सांसद ने दानकुनी-सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही लंबे समय से लंबित कांड्रा-नामकुम रेल लाइन का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Station Barigoda ROB Bidyut Baran Mahato Dankuni Surat DFC Ghatshila Station Govindpur ROB Haldipokhar Coaching Terminal Jamshedpur news Kandra Namkum Rail Line SOUTH EASTERN RAILWAY Tata Patna Train Tatanagar Railway Station Train Shifting News Vande Bharat Express ZRUCC Meeting आदित्यपुर स्टेशन कांड्रा नामकुम रेल लाइन गोविंदपुर ओवरब्रिज घाटशिला स्टेशन जमशेदपुर न्यूज झारखंड रेलवे न्यूज टाटा पटना ट्रेन टाटानगर अपग्रेडेशन टाटानगर रेलवे स्टेशन ट्रेन शिफ्टिंग दक्षिण पूर्व रेलवे बारीगोड़ा ओवरब्रिज वंदे भारत एक्सप्रेस विद्युत बरण महतो हल्दीपोखर कोचिंग टर्मिनल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026
    Recent Post

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026

    Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group