Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बादामपहाड़ -पूरी चलेगी रथयात्रा स्पेशल, टाटा  में होगा ठहराव
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: बादामपहाड़ -पूरी चलेगी रथयात्रा स्पेशल, टाटा  में होगा ठहराव

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: जगन्नाथ पुरी में होने वाली रथ यात्रा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटा, घाटशिला और चाकुलिया में ठहराव होगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने दुसरी बार  बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी समय सारणी अनुसार यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी।

    READ MORE :Tatanagar: टाटानगर-खड़गपुर रेल मार्ग पर कल से 24 जून तक रहेगा ब्लॉक, प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का परिचालन

    बादामपहाड़ से  पुरी स्पेशल ट्रेन की यह होगी टाइमिंग

    बादामपहाड़ से पुरी के लिए चलने वाली ट्रेन का नंबर 08379 होगा। बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 25 जून और 4 जुलाई को पुरी के लिए खुलेगी। वहीं पुरी से बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 27 जून और 6 जुलाई को खुलेगी। यह ट्रेन टाटानगर से होकर चलेगी। यह ट्रेन 10 कोच की होगी। बादामपहाड़-पुरी स्पेशल बादामपहाड़ से 25 जून और 4 जुलाई को सुबह 6 बजे खुलेगी, टाटानगर में यह ट्रेन रात 8:10 बजे पहुंचेगी। यहां 20 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन  सुबह 8:30 बजे पुरी के लिए प्रस्थान कर जाएगी। पुरी ट्रेन उसी रात 9:15 बजे पहुंचेगी। दूसरी ओर से ट्रेन संख्या 08380 पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 27 जून और 6 जून को रात 11:40 बजे पुरी से खुलेगी जो टाटानगर दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी।बीस मिनट ठहरने के बाद दोपहर 12:20 बजे बादामपहाड़ के लिए रवाना होगी। बादामपहाड़ में यह ट्रेन शाम के 3 बजे पहुंचेगी

    READ MORE :Jamshedpur :हरिणा मेला में विधायक संजीव सरदार ने की पूजा

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

    यह ट्रेन आने जाने के क्रम में पुरी – बादामपहाड़ के बीच लगभग सभी  स्टेशनों में ठहराव दी गई है। जिसमें छनुआ, कुलडीहा, रायरंगपुर, ओंदाग्राम, बहलदा रोड, सिधिरसाई, हलुदपुकुर, टाटानगर, घाटशिला, चाकुलिया, गिधनी, झाड़ग्राम, हिजली, बेलदा, दांतन, जलेश्वर, बस्ता, रूपसा, बालेश्वर और सोरो भी शामिल है।

    READ MORE :JAMSHEDPUR :टाटा स्टील कर्मचारी के घर फर्जी दोस्त बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बीरमित्रपुर-पुरी चलेगी रथ यात्रा

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कोल्हान के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पूरी में रथ यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन पुरी-बीरमित्रपुर-पूरी के बीच रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
    ये होगा समय

    ट्रेन संख्या 08376 बीरमित्रपुर-पुरी स्पेशल 25 जून और 04 जुलाई को शाम के 6 बजे बीरमित्रपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह को 9.45 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08377 पुरी-बीरमित्रपुर स्पेशल 27 जून और 06 जूलाई को रात के 10.45 बजे पुरी से रवाना होगी और दुसरे दिन के 10.45 बजे राउरकेला पहुंचकर बीस मिनट ठहरने के बाद दिन 11.05 में वीरमित्रपूर के लिए रवाना हो जाएगी।।
    READ MORE :Jamshedpur :बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जल संकट: छह दिन बाद भी गंदे पानी की सप्लाई, विभागीय लापरवाही पर भड़के स्थानीय लोग

    इन स्टेशनों में होगा ठहराव

    स्पेशल ट्रेन का ठहराव बंडामुंडा, बिसरा, भालू लता, जराइकेला, मनोहरपुर, घाघरा, पोसोइता, डेरोवन, महादेवशाल, गोईलकेरा, तुनिया, सोनुआ, लोटापहाड़, चक्रधरपुर, बड़ाबाम्बो, पांड्रासाली, चाईबासा, सिंहपोखरिया, झिंकपानी, तालाबुरु, केंदपोसी, मालुका में होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में डांगोआपोसी, देवझार, मुर्गा महादेव रोड, बांसपानी और जारोली।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news JAMSHEDPUR SE PPRASTHAN KARNEWALI TRAIN Jamshedpur today news RATH YATRA SPL TRAIN tatanagar news टाटानगर पुरी रथ यात्रा ट्रेन टाटानगर पुरी स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे स्पेशल ट्रेन पुरी रथयात्रा ट्रेन रूट बादामपहाड़ पुरी ट्रेन टाइमिंग रथ यात्रा ट्रेन रूट और स्टॉपेज रथयात्रा स्पेशल ट्रेन 2025 वीरमित्रपूर पुरी स्पेशल ट्रेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group