Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 9 आश्रितों की नियुक्ति की अनुशंसा
    Breaking News

    Jamshedpur News :जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 9 आश्रितों की नियुक्ति की अनुशंसा

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में 7 को वर्ग-3 और 2 को वर्ग-4 नियुक्ति की सिफारिश
    News DeskBy News DeskDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR: उपायुक्त सह जिला अनुकंपा समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला अनुकंपा समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला समाहरणालय में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त कुल 9 अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी आवेदनों की पात्रता, दस्तावेज़ों की वैधता और मृत कर्मियों की सेवा अभिलेखों की गहन जांच के बाद समिति ने 7 आश्रितों को वर्ग-3 पदों के लिए और 2 आश्रितों को वर्ग-4 पदों के लिए नियुक्ति की अनुशंसा की।

    उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट कहा कि अनुकंपा नियुक्ति एक संवेदनशील प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य मृत कर्मियों के परिजनों को त्वरित राहत एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए प्रत्येक आवेदन का परीक्षण पूर्ण पारदर्शिता और सभी नियमों का पालन करते हुए किया गया।

    वर्ग-3 में नियुक्ति के लिए चुने गए 7 आश्रित:

    1. सुरज दलाई, पिता – स्व. चन्द्र शेखर दलाई

    2. आदित्य कुमार, पिता – स्व. अरूण कुमार

    3. निराली ज्योति लकड़ा, पति – स्व. पतरस सेबेस्तियन हेंब्रम

    4. राकेश कुमार दास, पिता – स्व. सुधांशु शेखर दास

      Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    5. मोहम्‍मद अनस, पिता – स्व. सुहैल खान

    6. गुलु चरण मुर्मु, माता – स्व. जलसरी माझियान

    7. दीपराज सबर, पिता – स्व. बंकू सबर

    वर्ग-4 में नियुक्ति के लिए चुने गए 2 आश्रित:

    1. हराधन सिंह सरदार, पिता – स्व. मंगल सिंह मुण्डा

    2. पुलिस हेंब्रम, पिता – स्व. सुक्कू हेंब्रम

      LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी आवेदनों की बारीकी से समीक्षा की और अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिया। समिति ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्तियाँ निर्धारित नियमों, योग्यता शर्तों और सेवा अभिलेख सत्यापन के आधार पर की गई हैं। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि चयनित आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सेवा ग्रहण कर सकें।

    बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, स्थापना उपसमाहर्ता चंद्रजीत सिंह, डीईओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

    जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी अनुकंपा से संबंधित आवेदनों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शोकग्रस्त परिवारों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Class 3 Appointment Class 4 Appointment Compassionate Appointment DC Office Meeting Dependent Appointment Cases east singhbhum news Jamshedpur Administration jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news अनुकंपा नियुक्ति Jharkhand उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा जिला अनुकंपा समिति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group