
JAMSHEDPUR: उपायुक्त सह जिला अनुकंपा समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला अनुकंपा समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला समाहरणालय में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त कुल 9 अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी आवेदनों की पात्रता, दस्तावेज़ों की वैधता और मृत कर्मियों की सेवा अभिलेखों की गहन जांच के बाद समिति ने 7 आश्रितों को वर्ग-3 पदों के लिए और 2 आश्रितों को वर्ग-4 पदों के लिए नियुक्ति की अनुशंसा की।
उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट कहा कि अनुकंपा नियुक्ति एक संवेदनशील प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य मृत कर्मियों के परिजनों को त्वरित राहत एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए प्रत्येक आवेदन का परीक्षण पूर्ण पारदर्शिता और सभी नियमों का पालन करते हुए किया गया।
वर्ग-3 में नियुक्ति के लिए चुने गए 7 आश्रित:
-
सुरज दलाई, पिता – स्व. चन्द्र शेखर दलाई
-
आदित्य कुमार, पिता – स्व. अरूण कुमार
-
निराली ज्योति लकड़ा, पति – स्व. पतरस सेबेस्तियन हेंब्रम
-
राकेश कुमार दास, पिता – स्व. सुधांशु शेखर दास
-
मोहम्मद अनस, पिता – स्व. सुहैल खान
-
गुलु चरण मुर्मु, माता – स्व. जलसरी माझियान
-
दीपराज सबर, पिता – स्व. बंकू सबर
वर्ग-4 में नियुक्ति के लिए चुने गए 2 आश्रित:
-
हराधन सिंह सरदार, पिता – स्व. मंगल सिंह मुण्डा
-
पुलिस हेंब्रम, पिता – स्व. सुक्कू हेंब्रम
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी आवेदनों की बारीकी से समीक्षा की और अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिया। समिति ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्तियाँ निर्धारित नियमों, योग्यता शर्तों और सेवा अभिलेख सत्यापन के आधार पर की गई हैं। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि चयनित आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सेवा ग्रहण कर सकें।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, स्थापना उपसमाहर्ता चंद्रजीत सिंह, डीईओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी अनुकंपा से संबंधित आवेदनों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शोकग्रस्त परिवारों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके।
