Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रेड क्रॉस का 809वां नेत्र शिविर सम्पन्न, 54 मरीजों का ऑपरेशन; रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह
    Breaking News

    Jamshedpur News :रेड क्रॉस का 809वां नेत्र शिविर सम्पन्न, 54 मरीजों का ऑपरेशन; रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। Indian Red Cross Society की पूर्वी सिंहभूम शाखा द्वारा आयोजित 809वां नेत्र ज्योति यज्ञ नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह शिविर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया गया था, जिसमें 54 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया गया।

    यह शिविर स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन और जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से किया गया।

    विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया ऑपरेशन

    नेत्र शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह और डॉ. विवेक केडिया सहित चिकित्सकीय टीम ने रविवार को मरीजों की आंखों का ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया। सभी ऑपरेशन राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में सम्पन्न हुए।

    शिविर का उद्घाटन कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण मुरारी गुप्ता, रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी गणेश राव और चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

    मरीजों की जांच के बाद दी गई दवाएं और चश्मे

    ऑपरेशन के बाद जांच सत्र के दौरान मरीजों की आंखों की पट्टियां खोली गईं और अंतिम जांच की गई। इसके बाद सभी मरीजों को चश्मा और दवाइयां प्रदान की गईं।यह सामग्री रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, पी. रामाकृष्णा, केबीएस त्रिवेदी, वी.एसएन मूर्ति, राकेश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, गणेश राव और सुमंत गुप्ता द्वारा वितरित की गई।

    कार्यक्रम में संयोजक परिवार के सदस्य रामाकृष्णा ने मरीजों को बिस्कुट और शीतल पेय भी उपलब्ध कराया, ताकि वे घर जाते समय इसका उपयोग कर सकें।

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    14 से 16 मार्च तक लगेगा 810वां नेत्र शिविर

    कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 810वां नेत्र शिविर टाटा स्टील समूह की कंपनी टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड के सहयोग से 14 से 16 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

    रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह

    इससे पहले 8 मार्च को टाटा समूह के संस्थापक Jamsetji Nusserwanji Tata की 187वीं जयंती के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर जेमीपोल के सहयोग से आयोजित किया गया था।

    शिविर का उद्घाटन जेमीपोल के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वेन्दु सान्याल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।


    महिला रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

    रक्तदान शिविर में कुल 81 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नियमित सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) डोनरों को सम्मानित किया गया।

    रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जेमीपोल की पदाधिकारी संतोषी और कीर्ति खेमका, तथा रेड क्रॉस की पेट्रन पूरबी घोष ने रक्तदाताओं को शॉल, मानपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    रेड क्रॉस के एसडीपी डोनर प्रभारी प्रभुनाथ सिंह को भी इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    महिला दिवस पर महिलाओं का भी सम्मान

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर में मौजूद महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वाली महिला रक्तदाताओं को विशेष रूप से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रीता सिंह, शांता अधिकारी, मधुमिता विश्वास, डीके घोष, संजय सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, केबीएस त्रिवेदी और पीएन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    hjamshedpur today news Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news नेत्र ज्योति यज्ञ नेत्र रोगियों
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026
    Recent Post

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026

    Jharkhand Exam Controversy: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बातचीत

    August 9, 2026

    Share Market: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group