Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, खराब किताब वितरण पर 7 बीपीओ को शो-कॉज,उपायुक्त ने शिक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    Breaking News

    Jamshedpur News :शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, खराब किताब वितरण पर 7 बीपीओ को शो-कॉज,उपायुक्त ने शिक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    News DeskBy News DeskMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम, सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन योजना, आधारभूत संरचना विकास समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बेहतर परीक्षा परिणाम पर होगा सम्मान

    बैठक के दौरान वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर परिणाम देने वाले विद्यालयों और जिले के टॉपर्स विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अगले वर्ष और बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अभी से रणनीति बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

    सिकुई-दिकुई अभियान फिर होगा तेज

    गर्मी की छुट्टियों के बाद जिले में सिकुई-दिकुई अभियान को दोबारा पूरी सक्रियता के साथ चलाने का निर्देश दिया गया। इस अभियान के तहत जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी स्कूलों को गोद लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास करते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों से अभियान को गंभीरता से संचालित करने को कहा।

    Jamshedpur News :टाटानगर रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, आग से बचाव और रेस्क्यू का दिया गया प्रशिक्षण,रेल सिविल डिफेंस टीम ने चलाया प्रशिक्षण अभियान

    आवासीय विद्यालयों की समस्याओं पर फोकस

    बैठक में आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा ऑडिट, बुनियादी सुविधाएं, पाठ्येत्तर गतिविधियां और आधारभूत संरचना से जुड़े लंबित कार्यों को दस दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    बीपीएल कोटा में नामांकन पूरा करने का निर्देश

    निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटा के तहत नामांकन प्रक्रिया को ग्रीष्मावकाश के दौरान ही पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए और पात्र बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

    किताब वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई

    पाठ्य पुस्तकों के वितरण में धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। समीक्षा के दौरान बोड़ाम, धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, गुड़ाबांदा, मुसाबनी और पटमदा प्रखंड में 90 प्रतिशत से कम वितरण पाए जाने पर संबंधित 7 बीपीओ को शो-कॉज जारी करते हुए उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों को दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

    सरायकेला-खरसावां में खाद दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, स्टॉक और अभिलेखों की हुई जांच,किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की पहल

    ऑनलाइन उपस्थिति और एमडीएम की समीक्षा

    बैठक में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, बैंक खातों की स्थिति तथा आधारभूत संरचना से जुड़े लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही मध्याह्न भोजन योजना को निर्धारित मेन्यू के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया गया।

    शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

    उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, बीईईओ, बीपीओ, सीआरपी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Board Exam Result 2026 BPL Admission News BPO Show Cause News E Vidyavahini Jharkhand Jamshedpur DC meeting Jharkhand board exam Jharkhand Education Department Jharkhand Hindi news Jharkhand School News Mid Day Meal Scheme Rajeev Ranjan DC Jamshedpur Residential School News School Infrastructure News Sikui Dikui Abhiyan किताब वितरण समाचार जमशेदपुर शिक्षा विभाग बैठक शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक सरकारी योजनाएं झारखंड सरकारी स्कूल समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :टाटानगर रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, आग से बचाव और रेस्क्यू का दिया गया प्रशिक्षण,रेल सिविल डिफेंस टीम ने चलाया प्रशिक्षण अभियान

    May 9, 2026

    सरायकेला-खरसावां में खाद दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, स्टॉक और अभिलेखों की हुई जांच,किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की पहल

    May 9, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और बारीडीह के सात स्थानों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का किया शुभारंभ, 25.90 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके

    May 9, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :टाटानगर रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, आग से बचाव और रेस्क्यू का दिया गया प्रशिक्षण,रेल सिविल डिफेंस टीम ने चलाया प्रशिक्षण अभियान

    May 9, 2026

    सरायकेला-खरसावां में खाद दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, स्टॉक और अभिलेखों की हुई जांच,किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की पहल

    May 9, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और बारीडीह के सात स्थानों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का किया शुभारंभ, 25.90 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके

    May 9, 2026

    Jamshedpur News :बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर जमशेदपुर में जश्न, शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने लड्डू का किया वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल

    May 9, 2026

    Jamshedpur Lok Adalat :राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 3.18 लाख मामलों का निपटारा, 8.16 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त,जिला व्यवहार न्यायालय में लगा राष्ट्रीय लोक अदालत

    May 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group