Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :कारा सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की व्यापक समीक्षा
    Breaking News

    Jamshedpur News :कारा सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की व्यापक समीक्षा

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    तीन कारा परिसरों की समीक्षा

    बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने बंदी कक्षों, कारा अस्पताल, वॉच टावर, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट कराने पर भी बल दिया।

    चापाकलों की मरम्मत के निर्देश

    केंद्रीय कारा घाघीडीह में कुल 50 चापाकलों में से लगभग आधे खराब होने की जानकारी सामने आई। उपायुक्त ने खराब चापाकलों की त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कैदियों को पेयजल की समुचित व्यवस्था मिल सके।

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    वॉच टावर में सुरक्षा बल तैनाती

    जेल परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वॉच टावरों में जैप (JAP) फोर्स की तैनाती पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को जैप मुख्यालय से आवश्यक बल की मांग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण और बेहतर समन्वयात्मक कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया।

    संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण पर जोर

    उपायुक्त ने बंदी कक्षों, कारा अस्पताल और अन्य भवनों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के बाद शीघ्र कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    बैठक में रहे उपस्थित

    बैठक में एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीटीओ धनंजय, एडीएम (एसओआर) राहुल जी आनंद, डीएसपी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा और कारा परिसरों की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    July 22, 2026

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    July 22, 2026

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group