Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रिंकू सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, लोगों की समस्याएं सुन बताया विजन व मिशन, समाजसेवी बड़े लाल दुबे व अर्चना दुबे का भी मिला समर्थन
    Breaking News

    Jamshedpur News :रिंकू सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, लोगों की समस्याएं सुन बताया विजन व मिशन, समाजसेवी बड़े लाल दुबे व अर्चना दुबे का भी मिला समर्थन

    समाजसेवी पप्पू सिंह व नूतन सिंह का पहले ही मिला चुका है आशीर्वाद व समर्थन
    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को विगत गुरुवार को जहां प्रतिष्ठित समाजसेवी पप्पू सिंह एवं नूतन सिंह का आशीर्वाद व समर्थन मिला, वहीं शुक्रवार को क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी बड़े लाल दुबे व उनकी पत्नी अर्चना दुबे का भी आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त हुआ। बता दें कि रिंकू सिंह के समर्थन में नूतन सिंंह ने पूर्व घोषणा के अनुसार आज अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने भी इस पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। लेकिन, अपनों के लिए त्याग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नाम वापसी की घोषणा की थी।

    दोनों प्रतिष्ठित परिवारों से आशीर्वाद व समर्थन मिलने के साथ ही रिंकू सिंह ने शुक्रवार से अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गली, बस्ती व मोहल्लों का सघन दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने पवट मोहल्ला, तापड़िया कॉम्पलेक्स, दुबे मोहल्ला, नया बाजार, चौक बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड समेत अन्य क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अपने पक्ष में समर्थन व जीत का आशीर्वाद मांगा। इन इलाकों में पहुंचते ही स्थानीय लोगों व समर्थकों ने रिंकू सिंह के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

    जनसंपर्क के दौरान जुगसलाई के लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने उन्हें विशेषकर क्षेत्र में व्याप्त पानी, बिजली, साफ-सफाई, जाम आदि की समस्याओं की जानकारी दी। इस पर प्रत्याशी रिंंकू सिंह ने बताया कि समाजसेवा उनके बचपन का सपना है। अपने मायके और ससुराल दोनों ही जगह समाजसेवा की प्रेरणा मिलती रही है। अत: समाज सेवा उनके संस्कार में शामिल हो चुकी है।

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लोगों को बताया कि जुगसलाई में स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युतापूर्ती, कचरों का अंबार व नाली-नालो की नियमित साफ-सफाई उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को मच्छरों के प्रकोप और सड़क जाम की समस्या से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार, युवावर्ग के लिए रोजगार के अवसर आदि भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

    जनसंपर्क अभियान के दौरान आज भी कई घरों में महिलाओं ने सिंदूर लगा कर उनका स्वागत किया। साथ ही परंपरागत खोइंछा देकर समर्थन और जीत का आशीर्वाद दिया। सभी इलाकों में हर वर्ग के लोगों में रिंकू सिंह की उम्मीदवारी व उपस्थिति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका जनहित में सूचीबद्ध उनका विजन व मिशन जरूर धरातल पर उतरेगा।

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    August 9, 2026

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    August 9, 2026

    Jairam Mahto Protest: संविधान हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे जयराम महतो, एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे

    August 9, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: “आज देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा युवाओं को झूठ-सच के माध्यम से दिग्भ्रमित करने के प्रयास हो रहे, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को न्याय मिलेगा, बोले मुख्यमंत्री सोरेन

    August 9, 2026

    Santosh Gangwar: CM हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित, आंदोलन नहीं संवाद से हो समाधान

    August 9, 2026

    Jairam Mahto Protest: संविधान हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे जयराम महतो, एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे

    August 9, 2026

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group