Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :साईं भक्ति केवल पूजा नहीं, जीवन जीने की कला है: डॉ. चंद्रभानु सत्पथी जी
Breaking News

Jamshedpur News :साईं भक्ति केवल पूजा नहीं, जीवन जीने की कला है: डॉ. चंद्रभानु सत्पथी जी

श्री साईं सेंटर, जमशेदपुर में महान आध्यात्मिक गुरु का आगमन; प्रेम, करुणा और संस्कारों का दिया संदेश
News DeskBy News DeskJanuary 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।
सर्किट हाउस एरिया स्थित श्री साईं सेंटर में उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार देखने को मिला, जब महान आध्यात्मिक गुरु, प्रख्यात साईं भक्त एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. चंद्रभानु सत्पथी (गुरुजी) का पावन आगमन हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1972 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. सत्पथी ने ही 18 अक्टूबर 2012 को इस साईं सेंटर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई थी। वर्षों बाद उनके पुनः आगमन से पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया।

भव्य स्वागत और सम्मान

केंद्र के अध्यक्ष एवं विख्यात उद्योगपति एस. के. बेहरा ने गुरुजी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर महासचिव अमरेश सिन्हा और विजय मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गुरुजी ने मंदिर में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रदक्षिणा की, जिसके बाद उन्होंने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

गुरुजी का दिव्य संदेश: मंदिरों को ‘विंडो शॉपिंग’ न बनाएं

अपने ओजस्वी संबोधन में डॉ. सत्पथी जी ने कहा कि साईं भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है।
उन्होंने कहा—

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

“साईं बाबा किसी विशेष विधि या कर्मकांड का नाम नहीं हैं। वे प्रेम, करुणा और मानवता के सजीव स्वरूप हैं। आज मंदिरों को ‘भगवान की विंडो शॉपिंग’ बना दिया गया है, जो चिंता का विषय है। सच्ची भक्ति अच्छे कर्म, संवेदनशीलता और सेवा में है।”

संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

गुरुजी ने वर्तमान समाज और पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म के नाम पर दिखावा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। बच्चों को बचपन से ही संस्कार देना आवश्यक है, क्योंकि संस्कार ही जीवन की दिशा तय करते हैं। उन्होंने संतों को केवल चमत्कारों से जोड़ने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई और कहा कि साईं बाबा, गुरु गोबिंद सिंह जैसे महापुरुषों की शिक्षाओं का पालन ही सच्ची साधना है।

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

सांस्कृतिक प्रस्तुति और सेवा कार्यों की झलक

कार्यक्रम के दौरान उत्कल एसोसिएशन के कलाकारों द्वारा ओड़िशी नृत्य और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महासचिव अमरेश सिन्हा ने पीपीटी के माध्यम से श्री साईं सेंटर द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी, जिसकी गुरुजी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

अध्यक्ष का वक्तव्य और समापन

अध्यक्ष एस. के. बेहरा ने कहा कि गुरुजी का मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और केंद्र उनके बताए प्रेम व करुणा के मार्ग पर चलकर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने के लिए संकल्पित है।
गुरुजी ने सेंटर के उत्तरोत्तर विकास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 12, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, DC-SSP ने किया चार प्रमुख घाटों का निरीक्षण

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20-21 नवंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 27वां जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group