Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया,पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया,पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। बिरसानगर पीएम आवास के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया। उनका पुष्पगुच्छ और शॉल देकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाई गई। यह अभिनंदन सह आभार प्रकटीकरण समारोह उस घोषणा के बाद आयोजित किया गया, जिसमें 19 जून को लाभुकों को उनके फ्लैट की चाबी देने की घोषणा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को की थी।
    अपराह्न ढाई बजे से ही लोग श्री राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर जुटने लगे थे। लोग इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि कैसे इस संघर्ष में श्री राय ने उनका साथ दिया। लोगों ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि अगर विधायक ने उनकी लड़ाई न लड़ी होती तो मामला कुछ और होता। हम लोग खाली हाथ ही रहते।
    इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि आज का दिन उनके लिए भी विशेष खुशी का दिन है। 19 जून को आप लोगों को फ्लैट की चाबी मिल जाएगी। आप लोगों ने जो संघर्ष किया है, उसे सलाम करना चाहिए। बहुत धैर्य दिखाया आप लोगों ने।
    सरयू राय ने कहा कि आप लोग जब फ्लैट में रहना शुरु करेंगे तो संभव है कुछ कठिनाईयां आएंगी। क्योंकि अभी वहां कोई रह नहीं रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुछ कार्य अभी शेष हैं। वो कार्य आप लोगों के रहते होगा तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि आप लोग उसे खुद से देखेंगे और अपनी निगरानी में करवाएंगे।
    श्री राय ने कहा कि 2019 में यह योजना शुरु हुई थी। 2026 में आप लोगों को चाबी मिलेगी। काफी विलंब हुआ है। लेकिन कहावत है कि देर आयद, दुरुस्त आयद। उन्होंने कहा कि तीन रोज पहले वह फ्लैट्स देख कर आए हैं। फ्लैट ठीक बने हैं। अंदर तक जाकर देखने से कहीं-कहीं दरारें दिखी हैं। यह संभवतः काली ईंटों के इस्तेमाल के कारण हुआ होगा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर भी इन फ्लैट्स को आप लोगों को हैंडओवर करने का आदेश आ चुका है। कार्य तेजी पर है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार जताया।
    इस मौके पर नीरज सिंह, सुधीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, कुंअर अतुल सिंह, संजय सिंह, आदित्य मुखर्जी समेत कई लोग मौजूद रहे।

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Affordable housing Jamshedpur Birsanagar housing scheme Birsanagar PM Awas Bishtupur Saryu Roy residence Griha Pravesh Birsanagar Jamshedpur breaking news Jamshedpur Hindi News Jamshedpur latest update Jamshedpur Local Updates Jamshedpur news Jamshedpur Political News Jamshedpur West MLA Jharkhand PM Awas latest news Jharkhand Urban Development JNAC Jamshedpur update neeraj singh jamshedpur PM Awas beneficiaries PM Awas flat handover PM Awas Yojana 2026 PM Awas Yojana Jamshedpur Saryu Roy felicitated Saryu Roy Jamshedpur Saryu Roy News Today Sudivya Kumar Sonu Urban Development Minister Jharkhand जमशेदपुर न्यूज प्रधानमंत्री आवास योजना बिरसानगर बिरसानगर पीएम आवास सरयू राय जमशेदपुर सुदिव्य कुमार सोनू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group