जमशेदपुर — सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों को लेकर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो में किया गया। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम और नियंत्रण योजना (NASPE) के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 50,000 लोगों की मौत सांप के काटने से होती है, और यह आंकड़ा प्रतिवर्ष करीब 10,000 की दर से बढ़ रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक इस संख्या को आधा कर दिया जाए।
READ MORE :Jamshedpur News :गालूडीह में बनेगी 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, 108 करोड़ मंत्र जप का संकल्प
प्रशिक्षण सत्र में ANM, JNM, Cold Chain Handler, लैब टेक्नीशियन, सहिया बहनें और सहिया साथी शामिल हुए। उन्हें विषैले व गैर-विषैले सांपों की पहचान, उनके लक्षण और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। साथ ही, कुत्ते के काटने से होने वाली रेबीज बीमारी की जानकारी टेलीफिल्म दिखाकर दी गई।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अग्नि सुरक्षा और एलपीजी गैस लीकेज से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल, गैस लीकेज से लगी आग को बुझाने की विधि और सावधानियों पर मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। फायर और गैस सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद ने दिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR : भारी बारिश का अलर्ट, 15 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल, उपायुक्त ने जारी किया आदेश
प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम पिलानी महतो, आशा टेटे, रेणुका मिंस, लैब टेक्नीशियन शिवनाथ गोराई, नागेश्वर मुर्मू, उज्ज्वल बनर्जी समेत बड़ी संख्या में सहिया साथी अफसाना बेबी, आसिफा परवीन, शबनम परवीन, शांति महतो, और रिंकी देवी आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन सुमन कुमार मंडल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह पहल लोगों में जागरूकता फैलाने और आपदा से बचाव हेतु एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।