Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम
    Breaking News

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर .

    बागबेड़ा स्थित मतलाडीह में साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल परिसर में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से संचालित ‘पर्यावरण पहल’ अभियान के तहत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और वृक्षों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बच्चों को खेल-खेल में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पर्यावरण प्रमुख संजय अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और ध्वनि, वायु एवं अन्य प्रकार के प्रदूषण को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    वहीं पर्यावरण पहल के महानगर संयोजक मनोज सिंह ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले नुकसान और उसके सुरक्षित विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकल उपयोग वाली प्लास्टिक आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर पर्यावरणीय चुनौती बन सकती है।

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

    कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

    विद्यालय की सचिव जयंती शांता ने तीन माह बाद पुनः इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विद्यालय में लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर दिया गया जोर

    कार्यक्रम में वंदे शंकर, डॉ. अनिल राय, किरणजीत कौर, अशोक कुमार, मनोज सलूजा, विनय शर्मा, अखिल सिंह, मधु सिंह सहित स्वदेशी जागरण मंच और शिवम शिल्प कला केंद्र के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    विद्यालय के अध्यक्ष जयंती रमन, सचिव जयंती शांता, प्राचार्य अशोक घोष तथा सभी शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मधु सिंह ने प्रस्तुत किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bagbera breaking news Climate Awareness Dr Anil Rai Eco Friendly Ek Ped Maa Ke Naam Environment Initiative environment protection environmental awareness Google Discover Google News India Green Campaign Green India Jamshedpur Jamshedpur news Jharkhand news manoj singh Matladih Nature Conservation Plantation Drive Plastic Free Campaign Sai Saraswati English School Sanjay Agrawal School Event Shivam Shilp Kala Kendra Student Awareness Swadeshi Jagran Manch Tree Plantation Tree plantation drive Trending News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group