Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा लोको पायलटों को फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा लोको पायलटों को फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर स्थित इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में रेल सिविल डिफेंस विभाग द्वारा लोको पायलटों के लिए फायर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य रेल इंजनों में अचानक आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति में लोको पायलटों को तत्परता और सुरक्षित कार्रवाई के लिए तैयार करना था।

    READ MORE :Road Accident: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सभी थे सवार

    प्रशिक्षण का नेतृत्व सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। उन्होंने लोको पायलटों को बताया कि रेल इंजन में आग लगने की स्थिति में फायर संयंत्र (Fire Extinguisher) का सही ढंग से प्रयोग करना कितना जरूरी है। उन्होंने फायर उपकरणों के सही रख-रखाव, उपयोग की सावधानियों और उसके उचित स्थान पर संग्रहण की विस्तृत जानकारी दी।

    इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि, “एक लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से रेलवे को करोड़ों रुपये की संपत्ति की हानि से बचाया जा सकता है।” उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से यह बताया कि त्वरित कार्रवाई कैसे बड़े हादसों को टाल सकती है।

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    READ MORE :Jamshedpur News: बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग पर जामशोला के निकट प्रोपलीन गैस टैंकर में रिसाव की सूचना पर प्रशासन सतर्क, एनएच पर आवागमन रोका गया, प्रशासन का सहयोग करें

    प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद ने फायर उपकरणों के वास्तविक उपयोग का मॉक ड्रिल (Mock Drill) कराकर प्रशिक्षणार्थियों को उनकी प्रयोग विधियों का व्यावहारिक अनुभव भी कराया। इसके अलावा एलपीजी गैस लीक होने पर आग बुझाने की अलग-अलग तकनीकों और सावधानियों की भी जानकारी दी गई।

    इस प्रशिक्षण में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, आद्रा, रांची और खड़गपुर मंडलों से आए लोको पायलट प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग सेंटर के सभी अनुदेशक व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशिक्षुओं के साथ मिलकर प्रशिक्षण सत्र को सफल बनाया।

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    रेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सेफ्टी-फर्स्ट अप्रोच को मजबूत करते हैं और लोको पायलटों को आपात स्थितियों से निपटने के लिए मानसिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हैं।

    READ MORE :Train Cancelled: आद्रा मंडल में विकास कार्यों का असर टाटानगर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर, कई ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news JAMSHEDPUR TODAY NEW Jamshedpur today news टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टाटानगर लोको पायलट फायर ट्रेनिंग दक्षिण पूर्व रेलवे ट्रेनिंग कैंप फायर सेफ्टी मॉकड्रिल रेलवे रेल इंजन में आग सुरक्षा उपाय रेलवे सिविल डिफेंस प्रशिक्षण 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group