Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में शुरू हुआ एक्स-फेक्ट फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट,16 टीमें ले रही हैं हिस्सा, महिलाओं की हैं 4 टीमें
    Breaking News

    Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में शुरू हुआ एक्स-फेक्ट फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट,16 टीमें ले रही हैं हिस्सा, महिलाओं की हैं 4 टीमें

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR  :
    वीमेंस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के विश्व विजेता बनने का असर छात्राओं के साथ ही कामकाजी महिलाओं पर भी पड़ा है. वे भी हाथों में बैट लिए मैदान पर उतर रही हैं. इसका ताज़ा उदाहरण देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में देखने को मिला. शनिवार को
    एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर कैंपस में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (एक्स-फेक्ट 3.0) के तीसरे संस्करण का शानदार उद्घाटन किया गया. जिसमें पुरुषों की 12 जबकि महिलाओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट का थीम है “प्ले फॉर अ कॉज” यानी खेल के साथ-साथ समाजसेवा.
    उद्घाटन समारोह में छात्र, फैकल्टी, स्टाफ, पूर्व छात्र, कैंपस के सहयोगियों के साथ ही अन्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. ट्रॉफी का अनावरण होने के बाद सीजन का पहला मैच सिक्योरिटी स्टाफ (ईगल्स) और मेंटेनेंस स्टाफ (पैंथर्स) के बीच खेला गया. इस मौके पर डीन (प्रशासन एवं वित्त) फा. डोनाल्ड डिसिल्वा, एसजे ने उद्घाटन के अवसर पर सभी को संबोधित करते कहा कि हुए
    “एक्स-फेक्ट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक्सएलआरआइ की सेवा, एकजुटता और सामुदायिक भागीदारी के मूल्यों को जीवंत करने का प्रयास है. इस टूर्नामेंट से जो भी धनराशि एकत्रित होगी, वह पूरी तरह जरूरतमंदों और गरीबों की भलाई के लिए खर्च की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से मुख्य रूप से यह संदेश देना है कि जिनके पास है, उन्हें उनके साथ बांटना चाहिए जिनके पास नहीं है, ताकि ‘हैव्स’ और ‘हैव-नॉट्स’ के बीच की खाई को कम किया जा सके.
    टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और विजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार दिए जाएंगे. एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रायोजकों, समर्थकों, प्रतिभागियों और शुभचिंतकों का आभार जताया.

    इस बार के टूर्नामेंट की खास बातें
    • 12 पुरुष टीम एवं 4 महिला टीमें
    • एक्सएलआरआई परिवार के 240 से अधिक शौकिया खिलाड़ी
    • सभी मैचों में कुल 5,000 से ज्यादा दर्शकों की उम्मीद
    • मैच सप्ताहांत और छुट्टियों पर खेले जाएंगे
    • लीग राउंड, एलिमिनेटर, सेमीफाइनल और भव्य फाइनल का रोमांच

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Jamshedpur today news Jamshedpur Xlri JAMSHEDPUR XLRI NEWS एक्सएलआरआइ एक्सएलआरआइ की खबर एक्सएलआरआइ न्यूज एक्सएलआरआइ सर्टिफिकेट कोर्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group