Lahar Chakra

Jamshedpur News :अनुग्रह बाबू के विचार को आत्मसात कर युवापीढ़ी सफल नागरिक बन सकता है: सरयू राय

जमशेदपुर।
अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा “बिहार विभूति” अनुग्रह नारायण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 18 जून को जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संस्थान में किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, इचागढ़ के पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सी एस पी सिंह, सचिव डॉक्टर कविता परमार, संरक्षक कमलदेव सिंह, अजय सिंह, शिव शंकर सिंह, सत्यम सिंह, डी के मिश्रा द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का निर्देश

स्वागत भाषण सह विषय प्रवेश डॉक्टर कविता परमार ने करते हुए वे कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि बागबेड़ा क्षेत्र के शिक्षण के माहौल को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को मार्गदर्शित किया जाएगा। संरक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि आज के दौर में लोक केवल अच्छे अंकों के पीछे भागते हैं और ऐसे में अपने मूल जड़ को छोड़ देते हैं जिससे भविष्य में उन्हें बहुत दिक्कत होता है। जिसके कारण दुनिया में एक भयावह स्थिति पैदा हो गई है और नकारात्मक माहौल उत्पन्न हो गया है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बादामपहाड़ -पूरी चलेगी रथयात्रा स्पेशल, टाटा  में होगा ठहराव

मुख्य अतिथि सरयू राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार आपने अपनी मेधा का प्रदर्शन परीक्षा में अच्छे अंक लाकर किया उसी प्रकार श्री अनुग्रह नारायण सिंह जी के सादा जीवन और उच्च विचार को अपने जीवन में आत्मसात करें और आप निश्चित सफल नागरिक जरूर बनोगे।

READ MORE :Jamshedpur News :क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति मिल कर मनाएंगे योग दिवस

अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने अपने अध्यक्ष के भाषण में कहा कि संस्था बागबेड़ा के जरूरतमंद प्रतिभावान बच्चों को मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। अन्य अतिथि संरक्षक अजय सिंह शिव शंकर सिंह कमलदेव सिंह सत्यम सिंह नेवी अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार यह संस्था अपने कार्यों द्वारा दिनों दिन ऊंचाइयों को छू रहा है क्षेत्र के विकास के लिए उत्तरोत्तर कार्य कर रहा है हम सभी संस्था को आगे बढ़ाने में सहायक की भूमिका निभाएंगे।

READ MORE :JAMSHEDPUR :टाटा स्टील कर्मचारी के घर फर्जी दोस्त बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महासचिव प्रतिवेदन सी एस सी सिंह जी ने दिया और सभी को कार्यक्रम में उपस्थित के लिए धन्यवाद कहा।

संस्था ने दसवीं के 30 बच्चों को सम्मानित और परिष्कृत किया इसके अलावा संस्था द्वारा इस साल से अनुग्रह नारायण सिंह सम्मान की शुरुआत की गई और जिसे विशाल सिंह और निहारिका सिंह को उनके कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता के लिए दिया गया।
इस अवसर पर अनुग्रह बाबू के कीर्ति को स्मरण करते हुए बागबेड़ा क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

READ MORE :Saraikela kharsawan :आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025, किसानों को मिला सम्मान और नई राह

सम्मानित और पुरस्कृतबच्चे श्रीजन कुमार ठाकुर, आयुषी कुमारी, प्रतिमा गोराई ,प्रत्यूष कुमार, आदित्य कुमार, प्रशांत चौधरी, अंकित कुमार, कुसुम कुमारी, विनीत कुमार, हार्दिक प्रसाद, जय कुमार, अमर कुमार, शिप्रा सिंह, स्वती मिश्रा, उत्कर्षिता, रिद्धि राज, युवराज कुमार साहू, दीपा सरदार, वर्षा कुमारी, संदीपा गोराई , ज्योत कुमारी महतो,काजल कुमारी सिंह, नीरज कुमार, सुनिधि चौहान, अंशु कुमार शर्मा,अंशुमन भगत, आरूषी कुमारी, सृष्टि सिंह रहें।
कार्यक्रम का संचालन किरण सिंह ने किया।
भारी बारिश के बावजूद पूरे खचाखच भरे हुए हाल में कार्यक्रम संपन्न हुआ काबिले तारीफ रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता सिंह पुष्पा सिंह रामचंद्र सिंह उमेश सिंह दिनेश सिंह दिग्विजय सिंह श्री राम सिंह राजू सिंह संदीप सिंह राजेश सिंह के साथ साथ सभी समिति सदस्य का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version