Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    News DeskBy News DeskJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा ’12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन के पारीख सभागार में संध्या 5:30 बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, परिवर्तन और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। प्रबुद्धजन सम्मेलन के माध्यम से इन उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    श्री सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संध्या 4:30 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत वे प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news jamshedpur update news केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Jamshedpur News :भगवान श्रीकृष्ण संग रूकमणी विवाह की कथा सुन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु,बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का छठवां दिन

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group