Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ का शुभारंभ
    Breaking News

    Jamshedpur News :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ का शुभारंभ

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर “जल महोत्सव पखवाड़ा” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर और आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी।

    महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

    उन्होंने रक्षा, खेल, उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    8 से 22 मार्च तक चलेगा जल महोत्सव पखवाड़ा

    उप विकास आयुक्त ने बताया कि “जल महोत्सव पखवाड़ा” का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भारत सरकार की ओर से तिथिवार गतिविधियों के संचालन के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

    जल साहिया और मुखिया होंगे सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया और जल साहिया को सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी 22 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस के अवसर पर जिले में बेहतर कार्य करने वाले जल साहिया और मुखिया को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    विभिन्न स्तरों पर होंगी जागरूकता गतिविधियां

    कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिले के जिला, प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर और आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, सभी प्रखंड वॉश समन्वयक, मुखिया तथा जल साहिया सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Drinking Water Department Event Drinking Water and Sanitation Department Jharkhand International Women Day Program Jamshedpur Jal Mahotsav Pakhwada Jamshedpur Jal Sahiya Jharkhand Program Jamshedpur Government Program News Nagendra Paswan Deputy Development Commissioner Water Awareness Campaign India Water Conservation Campaign Jharkhand World Water Day Program Jamshedpur अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रक्तदान आदित्यपुर पेयजल विभाग उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान जमशेदपुर सरकारी कार्यक्रम जल जागरूकता अभियान जल महोत्सव पखवाड़ा जमशेदपुर जल संरक्षण अभियान जल सहिया कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड विश्व जल दिवस कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group