Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: महिला उद्यमिता को मिलेगा बड़ा मंच, 17-18 अगस्त को सिंहभूम चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: महिला उद्यमिता को मिलेगा बड़ा मंच, 17-18 अगस्त को सिंहभूम चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर

News DeskBy News DeskAugust 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,। महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) की ओर से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय ट्रेड फेयर का आयोजन 17 और 18 अगस्त को चैंबर भवन में किया जाएगा। मेले में फैशन, परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

महिला उद्यमियों में दिख रहा खासा उत्साह

SCCI के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि मानसून ट्रेड फेयर को लेकर महिला उद्यमियों में खासा उत्साह है। विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहीं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने और नए बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मेले में आने वाले शहरवासियों को एक ही स्थान पर अलग-अलग श्रेणी के उत्पाद देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महिला उद्यमियों के लिए ग्राहक आधार बढ़ाने और अपने कारोबार को विस्तार देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा मेला

मानसून ट्रेड फेयर दोनों दिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा। आयोजन में फैशन एवं परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल उत्पाद, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं और अन्य उपयोगी सामान के स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा में डूबी लड़की को बचाने वाले जामू शेख को सरयू राय ने किया सम्मानित, बोले-हवा मिठाई बेचने के अलावा काम चाहें, तो बताएं, हरसंभव सहयोग करूंगा

SCCI के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि 17 अगस्त को मेले का विधिवत उद्घाटन मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान और उपाध्यक्ष अर्चना दुबे द्वारा किया जाएगा।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना उद्देश्य

SCCI के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैंबर लगातार महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। मानसून ट्रेड फेयर भी इसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे महिलाओं को अपने हुनर, उत्पाद और कारोबारी क्षमता को बाजार के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

सचिव भारत मकानी ने कहा कि महिलाएं व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अपने हुनर को उद्यम में बदलकर महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजन उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में मददगार साबित होते हैं।

Tatanagar Station के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे की टीम दुकानदारों से भिड़ी, RPF पोस्ट पर हंगामा

शहरवासियों से मेले में पहुंचने की अपील

कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया ने जमशेदपुरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ मानसून ट्रेड फेयर में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की भागीदारी से महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

ट्रेड फेयर की तैयारियों को अंतिम रूप देने में SCCI के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया सहित आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: स्वर्णरेखा में डूबी लड़की को बचाने वाले जामू शेख को सरयू राय ने किया सम्मानित, बोले-हवा मिठाई बेचने के अलावा काम चाहें, तो बताएं, हरसंभव सहयोग करूंगा

October 5, 2026

Tatanagar Station के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे की टीम दुकानदारों से भिड़ी, RPF पोस्ट पर हंगामा

October 5, 2026

झारखंड की हकीकत! बदहाल सड़क के कारण गर्भवती महिला को बहंगी में लादकर ग्रामीणों ने पहुंचाया

October 5, 2026
Recent Post

Jamshedpur: स्वर्णरेखा में डूबी लड़की को बचाने वाले जामू शेख को सरयू राय ने किया सम्मानित, बोले-हवा मिठाई बेचने के अलावा काम चाहें, तो बताएं, हरसंभव सहयोग करूंगा

October 5, 2026

Tatanagar Station के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे की टीम दुकानदारों से भिड़ी, RPF पोस्ट पर हंगामा

October 5, 2026

झारखंड की हकीकत! बदहाल सड़क के कारण गर्भवती महिला को बहंगी में लादकर ग्रामीणों ने पहुंचाया

October 5, 2026

Jharkhand: ICAR संस्थान में PHD छात्र का शव छात्रावास में मिला, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

October 5, 2026

Jharkhand: चेन स्नैचिंग के आरोपी का पुलिस से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो अन्य को पीछा कर पकड़ा

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group