Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, विधायक संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली
    Breaking News

    Jamshedpur News :रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, विधायक संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

    भालूकपातड़ा, डुमरिया बस स्टैंड, पिछली टोला व बागबेड़ा में हुए कार्यक्रमों में शामिल होकर दिया एकता व आस्था का संदेश,धर्म, सत्य और विजय का प्रतीक है रामनवमी : संजीव सरदार
    News DeskBy News DeskMarch 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। डुमरिया प्रखंड के भालूकपातड़ा, डुमरिया बस स्टैंड के समीप तथा पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    विभिन्न स्थानों पर पूजा में शामिल होकर बढ़ाया उत्साह

    विधायक संजीव सरदार ने भालूकपातड़ा में आयोजित भव्य पूजा कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान श्रीराम की आराधना की। इसके बाद डुमरिया बस स्टैंड के समीप नवमी पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला स्थित श्री श्री बजरंग अखाड़ा द्वारा आयोजित पूजा कार्यक्रम में भी शामिल होकर उन्होंने भक्तों के साथ पूजा-अर्चना की और शुभकामनाएं दीं। विधायक संजीव सरदार ने श्री पंच जूना अखाड़ा बागबेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धालुओ को शुभकामनाएं दी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    धर्म, सत्य और विजय का प्रतीक है रामनवमी : संजीव सरदार

    इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। अयोध्या से लेकर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत, पूजा और शोभा यात्रा के माध्यम से प्रभु राम के आदर्शों को स्मरण करते हैं।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सभी आयोजित कार्यक्रमों में मंदिर समिति के सदस्य, झामुमो प्रखंड कमेटी के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bajrang Akhada Bhakt Tola Potka Dumaria News Hindu festival news Jamshedpur rural news Jharkhand news Ram Navami Celebration Ram Navami Potka Religious Event India sanjeev sardar Social Harmony India जमशेदपुर ग्रामीण समाचार झारखंड समाचार डुमरिया समाचार धार्मिक कार्यक्रम बजरंग अखाड़ा भक्त टोला पोटका राम नवमी उत्सव राम नवमी पोटका संजीव सरदार सामाजिक एकता हिंदू पर्व समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group