Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :टेक्निकल व फिनटेक यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, कुणाल षडंगी ने उच्च शिक्षा सचिव से की मुलाकात
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :टेक्निकल व फिनटेक यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, कुणाल षडंगी ने उच्च शिक्षा सचिव से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    रांची/जमशेदपुर
    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने मंगलवार को राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार से रांची स्थित कार्यालय में भेंट कर कोल्हान प्रमंडल की उच्च शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जमशेदपुर में टेक्निकल यूनिवर्सिटी, फिनटेक यूनिवर्सिटी, साइंस सिटी, और साइंस एग्जिबिशन सेंटर की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी।
    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के तकनीकी संस्थानों के बढ़ते छात्र भार और कोर्सेज की विविधता को देखते हुए उन्होंने इन संस्थाओं के लिए स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालयों की आवश्यकता बताई। सचिव ने बताया कि विभाग द्वारा बोडाम और कोऑपरेटिव कॉलेज की भूमि समेत अन्य विकल्पों की स्थान निरीक्षण रिपोर्ट इसी सप्ताह तैयार की जाएगी, जिसके बाद परियोजना आगे बढ़ेगी।

    READ MORE :आज रांची से भभुआ रोड के लिए एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

    B.Ed शिक्षकों के मानदेय और नियमितीकरण की मांग
    कुणाल षडंगी ने कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत बीएड संकाय में कार्यरत संविदा शिक्षकों के पारिश्रमिक की समानता और नियमितीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में इन्हीं कोर्सेज़ के लिए जो पारिश्रमिक निर्धारित है, वही इन शिक्षकों को भी मिलना चाहिए।
    इस पर सचिव राहुल पुरवार ने बताया कि सरकार इस विषय पर नियमावली (रेगुलेशन) तैयार कर रही है, जिसे अगले दो से तीन महीनों में लागू किया जाएगा। नियमितीकरण पर भी विचार जारी है।
    READ MORE :रांची के सदर अस्पताल में अब होगी प्लास्टिक सर्जरी, ओपीडी की शुरुआत, ऑर्थो ओपीडी भी शुरू
    घाटशिला ट्राइबल यूनिवर्सिटी में VC की नियुक्ति की मांग
    पूर्व विधायक ने घाटशिला में स्वीकृत ट्राइबल यूनिवर्सिटी में कुलपति (VC) की शीघ्र नियुक्ति की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि यह संस्थान लंबे समय से अधर में लटका है, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अवसर सीमित हो रहे हैं।

    READ MORE :BIHAR : राजस्व मंत्री ने किया ‘स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल’ का उद्घाटन, जॉइंट प्रॉपर्टी विवादों का समाधान होगा आसान

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    कॉलेजों की आधारभूत संरचना पर फोकस
    इस अवसर पर कुणाल षडंगी ने घाटशिला कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, कोऑपरेटिव कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थानों में छात्र संख्या में हो रही वृद्धि और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों का भी मुद्दा उठाया। इस पर सचिव ने बताया कि कई कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण हेतु DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो गई है और कार्य जल्द शुरू होंगे।
    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Fintech University Jharkhand Higher Education Jharkhand News JMM Kunal Shadangi Meeting Technical University Jamshedpur कुणाल षडंगी शिक्षा मांग कोल्हान विश्वविद्यालय बीएड शिक्षक घाटशिला ट्राइबल यूनिवर्सिटी VC जमशेदपुर यूनिवर्सिटी न्यूज़ जमशेदपुर साइंस सिटी योजना बीएड शिक्षक नियमितीकरण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group