Jamshedpur. संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसएसपी कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को बनाए रखने तथा संवैधानिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और अपने कार्यों में संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने की प्रेरणा दी।


