Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: MGM अस्पताल की मॉर्चरी में शव की आंखों को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा
Headlines

Jamshedpur: MGM अस्पताल की मॉर्चरी में शव की आंखों को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा

News DeskBy News DeskNovember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्चरी में रखे एक शव की आंखों में असामान्य लालिमा देखकर परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल पोस्टमार्टम केंद्र स्थित मोर्चरी में रखे एक शव की दोनों आंखें चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार, गम्हरिया के लाल बिल्डिंग निवासी राजू प्रमाणिक ने बुधवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली थी।

परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम केंद्र की मोर्चरी में रख दिया गया।गुरुवार को परिजन जब पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे तो शव की दोनों आंखें बुरी तरह जख्मी मिलीं।

Jharkhand: JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे CM हेमंत, मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप

अस्पताल के अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शव के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। हालांकि, परिजन उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे और अपनी शिकायत पर अड़े रहे। मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बलाइडीह बस्ती निवासी राजू प्रमाणिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजू ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके दोस्त राहुल के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे एमजीएम लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Jamshedpur: संविधान दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने ली संविधान पालन की

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात होने के कारण परिजनों ने शव को एक दिन के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार सुबह जब परिजन शव लेने मॉर्चरी पहुंचे, तो उन्होंने राजू की आंखों में असामान्य लालिमा देखी। परिजनों का कहना है कि बुधवार को शव अस्पताल लाने के समय आंखों में ऐसी लालिमा नहीं थी। इसी बात को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार, राजू घर का इकलौता चिराग था और पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे CM हेमंत, मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप

November 26, 2026

Jamshedpur: संविधान दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने ली संविधान पालन की

November 26, 2026

Cold Weather: आ रही पछुआ हवाएं, अगले तीन दिनों में बढ़ेगी कनकनी, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना

November 26, 2026
Recent Post

Jharkhand: JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे CM हेमंत, मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप

November 26, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल की मॉर्चरी में शव की आंखों को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा

November 26, 2026

Jamshedpur: संविधान दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने ली संविधान पालन की

November 26, 2026

Cold Weather: आ रही पछुआ हवाएं, अगले तीन दिनों में बढ़ेगी कनकनी, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना

November 26, 2026

Tata Sons में अब आर-पार की लड़ाई! चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ अदालत पहुंचा Tata Trust, मुकदमा दायर

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group