Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur : युवक की हत्या मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार
Breaking News

Jamshedpur : युवक की हत्या मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 1, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. परसुडीह के गदड़ा में आशु केवट (22) नामक युवक की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गदड़ा बिहारी टोला का रहने वाला सूरज जायसवाल और उसका भाई शुभम जायसवाल शामिल है.

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि मामूली विवाद में दोनों भाइयों ने मिलकर आशु केवट की हत्या कर दी थी. वहीं, उसके साथी भोला पूर्ति उर्फ नायडू पर भी चाकू से हमला किया था. घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे. बाद में छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

सिटी एसपी ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात सूरज जायसवाल बाहर से घर लौट रहा था. तभी उसने देखा कि आशु केवट और भोला पूर्ति ट्रांसफार्मर से बिजली का फेज चेंज कर रहे है. यह देख सूरज ने उन्हें लाइन कटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इतने में सूरज का छोटा भाई शुभम वहां चाकू लेकर पहुंचा और दोनों ने मिलकर आशु केवट की छाती पर चाकू से हमला कर दिया. बीच बचाव करने आये भोला पर भी चाकू से वार किया गया, जिससे दोनों जख्मी हो गए.

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया. वहां से आशु को रिम्स भेज दिया गया, जहां इलाज के क्रम में 31 अक्टूबर की सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छापामारी दल में थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, एसआई रविन्द्र सिंह, अरुण कुमार महतो समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

November 30, 2026

Tata Motors गेट जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 पर FIR, 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी बनाया गया आरोपी

November 30, 2026

Milk Price Hike: कल से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर तीन से चार रुपये तक बढ़ेंगे दाम, अन्य उत्पाद भी होंगे महंगे

November 30, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

November 30, 2026

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

November 30, 2026

Tata Motors गेट जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 पर FIR, 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी बनाया गया आरोपी

November 30, 2026

Milk Price Hike: कल से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर तीन से चार रुपये तक बढ़ेंगे दाम, अन्य उत्पाद भी होंगे महंगे

November 30, 2026

Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर के धंधे के विरोध पर फायरिंग, युवक को लगी गोली, एक पकड़ाया, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

November 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group