Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस, बोले राज्यपाल – नयी सरकार पत्रकारों की अधूरी योजनाओं को पूरा करें
    Headlines

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस, बोले राज्यपाल – नयी सरकार पत्रकारों की अधूरी योजनाओं को पूरा करें

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ दिवंगत पत्रकार के परिजनों का किया गया सम्मानित 
    • एनएच हिल में आयोजित किया गया कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह 

    जमशेदपुर. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दास ने कहा कि राजनीतिक करियर की पहली सीढ़ी के समय के साथ-साथ आज के युवा पत्रकार साथियों से मिलकर और उन्हें सम्मान देकर मुझे काफी खुशी हो रही है. जब मैं झारखंड का मुख्यमंत्री था, तब पत्रकार हित में बहुत सारे कार्य किए. वहीं, आवास योजना समेत और भी कई कार्य थे, जो नहीं कर पाए. उम्मीद करते हैं कि राज्य की नई सरकार पत्रकार साथियों के उन हितों पर जरूर ध्यान देगी. राज्यपाल प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह-2024 में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. रविवार को होटल एनएच हिल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई वरिष्ठ साथी हमारे बीच नहीं हैं, जिसका मुझे गहरा दुख है.

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रित्व काल में प्रेस क्लब को विकसित करने के लिए प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ दिवंगत पत्रकार को सहयोग राशि पांच लाख रुपये देने की शुरुआत की थी. स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन सरकार बदल जाने के कारण अधूरी रह गई.
    महामहिम दास के अलावा समारोह को हिन्दुस्तान के संपादक गणेश मेहता, दैनिक जागरण के संपादक यूएन पाठक, देवेंद्र सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए.

    समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने की. मंच संचालन कुलविंदर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव विकास श्रीवास्तव ने दिया. इस दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सुमित झा, सह सचिव अमित तिवारी, उत्तम गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

    काम के आधार पर सम्मानित पत्रकार   

    प्रिंट मीडिया में हार्ड स्टोरी के लिए प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोहित सिंह, द्वितीय स्थान पाने वाले संतोष मिश्रा व तृतीय स्थान पर रहे उत्तम महतो को, प्रिंट मीडिया में फीचर स्टोरी के लिए प्रथम स्थान अर्जित करने वाले परविंदर भाटिया, द्वितीय ऋषभ श्रीवास्तव व तृतीय रहे राजा कर्मकार को और प्रिंट मीडिया फोटोग्राफी के लिए प्रथम स्थान पाने वाले सुदर्शन शर्मा, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले मो. परवेज व तीसरे स्थान पर आने वाले अनूप मिश्रा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पहले स्थान पर आने वाले विजय साहू, दूसरे स्थान पर प्रशांत सिंह राजपूत व तीसरे स्थान पर रहे प्रभंजन कुमार तथा डिजिटल मीडिया पोर्टल में प्रथम स्थान पर रहे आकाश कुमार, दूसरे स्थान पर चरणजीत सिंह और तीसरे स्थान पर रहे मो. शहजादा को सम्मानित किया गया. इनके अलावा 26 वरिष्ठ और 17 दिवंगत पत्रकारों के परिवार के साथ-साथ 19 सहयोगी संस्थान और व्यक्ति को सम्मानित किया गया.

    Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

    इन्हें भी किया गया सम्मानित 

    वरिष्ठ पत्रकार

    1. आइएम झा
    2. दुर्योद्धन सिंह
    3. जय नंदन शर्मा
    4. कुमुद जेनामुनि
    5. दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश
    6. कौशल सिंह
    7. उमा शंकर दूबे
    8. गंगाधर नंदा
    9. केके मिश्रा
    10. डीएनएस आनंद
    11. अरिदंम सिन्हा
    12. कवि कुमार
    13. शशि पांडेय
    14. देवेंद्र सिंह
    15. अजय शंकर
    16. बी श्रीनिवास
    17. प्रमोद झा
    18. रघुवंश मणि सिंह तोमर
    19. अनिरुद्ध महतो
    20. धरिशचंद्र सिंह
    21. चंद्रदेव सिंह राकेश
    22. श्रीनिवास छायाकार
    23. शाकिर अजीमाबादी
    24. मुमताज शारिक
    25. बीके ओझा
    26. सिद्धनाथ दुबे

    दिवंगत पत्रकार   

    1. जगदीश जी
    2. नीरज जी
    3. विनोद शरण
    4. प्रमोद कुमार
    5. सुदेश कुमार
    6. रतन जोशी
    7. शमीम जमशेदपुरी
    8. मणिंद्र चौधरी
    9. आरएन शर्मा
    10. शिव शंकर साहू
    11. श्रीनिवास सुमन
    12. नदीम अहसन
    13. प्रभु दयाल शर्मा
    14. राधेश्याम अग्रवाल
    15. विमलेश मिश्रा
    16. राजेश पती
    17. शंकर लाल खीरवाल

    Seraikella-Kharsawan News:  सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस व अभिभावक बैठक आयोजित

    सहयोग सम्मान

    1. विजय सिंह – रेड क्रॉस
    2. अरिजीत सरकार- प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन
    3. देवेंद्र सिंह : मित्र हेल्दी हयूमिनिटी
    4. चिंटू सिंह : सनातन उत्सव समिति
    5. संजय चौधरी : जमशेदपुर ब्लड सेंटर
    6. ओपी जग्गी : जमशेदपुर पंजाबी समाज
    7. भगवान सिंह : सीजीपीसी
    8. नीरज सिंह
    9. विकास सिंह
    10. मंगल कालिंदी
    11. शिव शंकर सिंह
    12. अंकुर सिंह
    13. अंजनी पांडेय
    14. दिग्विजय सिंह
    15. विजय आनंद मुनका – सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स
    16. अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी)- अध्यक्ष मारवाड़ी समाज
    17. शलीम अहमद- सिटी न्यूज़
    18. स्वाति सिंग – रॉयल टेक

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का कार्यक्रम कैमरे की नजर में 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Press Club honoured senior journalists and family members of deceased journalists
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan News:  सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस व अभिभावक बैठक आयोजित

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan News: चांडिल के कई गांवों में हाथियों का आतंक, लगभग दो दर्जन मकान क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों में दहशत

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan News:  सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस व अभिभावक बैठक आयोजित

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan News: चांडिल के कई गांवों में हाथियों का आतंक, लगभग दो दर्जन मकान क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों में दहशत

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  लगातार 19वीं बार अध्यक्ष बने मनोज कुमार चौधरी, 16 जुलाई से शुरू होगा सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पंचायत चुनाव और विशेष गहन पुनरीक्षण पर बनी रणनीति

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group