Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: एमजीएम में कार्यरत होमगार्ड जवानों के लिए राहतभरी खबर, पांच महीनों से लंबित वेतन भुगतान के लिए मिला आवंटन
    Breaking News

    Jamshedpur: एमजीएम में कार्यरत होमगार्ड जवानों के लिए राहतभरी खबर, पांच महीनों से लंबित वेतन भुगतान के लिए मिला आवंटन

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों के लिए राहतभरी खबर है। पिछले पांच महीनों से लंबित वेतन का भुगतान शनिवार को कर दिया जाएगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि राज्य सरकार ने बकाया वेतन के लिए आवश्यक राशि का आवंटन कर दिया है और धनराशि एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक के खाते में पहुंच गई है। सरयू राय ने कहा कि लगातार पांच माह तक वेतन नहीं मिलने से होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। हालात इतने गंभीर हो गए थे कि एक महिला होमगार्ड जवान ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था, जिसे समय रहते बचा लिया गया।

    उन्होंने बताया कि हाल ही में अस्पताल दौरे के दौरान जवानों ने अपनी समस्याएं बताई थीं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर से ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से दूरभाष पर बातचीत कर बकाया वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
    राय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया था और अब वादे के अनुरूप सरकार ने राशि जारी कर दी है।

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके त्वरित हस्तक्षेप से सैकड़ों होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। वेतन भुगतान से लंबे समय से आर्थिक संकट झेल रहे जवानों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Relieving news for Home Guard personnel deployed at MGM; funds allocated for the payment of salaries pending for five months. Jamshedpur: एमजीएम में कार्यरत होमगार्ड जवानों के लिए राहतभरी खबर पांच महीनों से लंबित वेतन भुगतान के लिए मिला आवंटन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    July 21, 2026

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    July 21, 2026

    NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कठोर कार्रवाई की गई है…

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में NH 22 के किनारे मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    July 21, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group