Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshepur : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी विदाई
    Breaking News

    Jamshepur : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी विदाई

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने फरवरी माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का शुक्रवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन परिसर में आयोजित की . कार्यक्रम के दौरान कुल 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने बारी-बारी से सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया. कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सुझाव भी दिये. बताते चलें कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने जीवन संगिनी संग आमंत्रित किया गया था, इस उद्देश्य से की वो भी यूनियन से रूबरू हो सके व नौकरी के बाद भी रिश्ता बना रहेगा

    कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया. अनिल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों का सुझाव एवं मार्गदर्शन ही हमारी ताकत है. चूंकि अध्यक्ष और महामंत्री कार्यक्रम में आज उपस्थित नहीं है ऐसे में हम सब आपके सुझावों एवं विचारों को केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा देंगे. आगे उन्होंने कहा कि आप सब अब दूसरे पारी की शुरुआत कर रहें हैं अब आप घर परिवार और समाज को ज्यादा समय दे पाएंगे. परंतु आप सबों के साथ आगे भी संबंध कायम रहे ऐसी हम आशा करते हैं. नौकरी के साथ भी और नौकरी के बाद भी रिश्ता बना रहेगा यह विश्वास दिलाते हैं.रिटायरमेंट के पैसे का सही रूप में इस्तेमाल करने पर बलसंयुक्त महामंत्री एचएस सैनी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास दिलाया कि जब कभी लेबर ब्यूरो अथवा मेडिकल आदि से संबंधित कोई जरूरत महसूस हो तो यूनियन सदैव आपके साथ खड़ा है. उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से रिटायरमेंट के पैसे का सही रूप में इस्तेमाल करने पर बल दिया.

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर समेत आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. निम्न सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान.ये थे उपस्थितव्हीकल फैक्ट्री से चंद्रेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार शर्मा एवं प्रद्धुत कुमार मैति, पीपीसी से रजनीकांत दास एवं इंद्रजीत कुमार सिंहा, फ्रेम फैक्ट्री से गुंजन नंदन सहाय , फाउंड्री से गणेश साह, अरूण कुमार दुबे एवं वासुदेव सिंह, कैब एंड कॉल फैक्ट्री से प्रहलाद चंद्र भगत एवं संजय कुमार, सिक्युरिटी से देवनाथ शर्मा, इंजन डिवीजन से प्रदीप कुमार भौमिक उपस्थित .

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Retired employees of Tata Motors were bid farewell by organising a felicitation ceremony
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Recent Post

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026

    Chaibasa Naxal : सारंडा में मुठभेड़ के बीच दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल

    April 17, 2026

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group