Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : सड़क सुरक्षा बैठक, हेलमेट न पहनने से गई 8 जानें, 366 लाइसेंस सस्पेंड
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : सड़क सुरक्षा बैठक, हेलमेट न पहनने से गई 8 जानें, 366 लाइसेंस सस्पेंड

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित यातायात एवं सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, घाटशिला व धालभूम के एसडीएम, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी मुख्यालय भोला प्रसाद, एसडीपीओ और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

    READ MORE :Jamshedpur News :टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, लंबित ग्रेड जल्द करने का सभी ने किया आग्रह

    बैठक में बताया गया कि पिछले एक महीने में जिले में 22 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतकों में 8 लोग ऐसे थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। इस पर उपायुक्त और एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि हेलमेट नहीं पहनने वालों को पेट्रोल न दिया जाए और ट्रैफिक पुलिस अभियान को और सख्ती से चलाए।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बैठक में गुड समारिटन नीति पर भी चर्चा हुई, जिसमें घायल को “गोल्डन ऑवर” में अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर पोटका के खरियासाई निवासी किशन गुप्ता को सड़क दुर्घटना में घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ₹2000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर सराहना की। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि गुड समारिटन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, जिसे जनसामान्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

    READ MORE :Jamshedpur News :टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, लंबित ग्रेड जल्द करने का सभी ने किया आग्रह

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए 35 लंबित मामलों में मुआवजा भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिए गए। ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था और अंधे मोड़ों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाने की बात एनएचएआई प्रतिनिधियों से कही गई।

    यातायात नियमों के उल्लंघन पर मई माह में 366 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और ₹23.50 लाख का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 2001 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए, जिनमें 1695 पुरुष और 305 महिलाएं शामिल हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    366 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित golden hour accident help Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news traffic safety Jamshedpur गुड समारिटन सम्मान जमशेदपुर ट्रैफिक नियम सख्ती ट्रैफिक जुर्माना 2025 डीसी कर्ण सत्यार्थी बैठक सड़क सुरक्षा बैठक जमशेदपुर हिट एंड रन मुआवजा हेलमेट नहीं पहनने से मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group