Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: सोनारी में अवैध गन फैक्ट्री चलाने के मामले में फरार अपराधी समीर सरदार ने कोर्ट में किया सरेंडर
    Breaking News

    Jamshedpur: सोनारी में अवैध गन फैक्ट्री चलाने के मामले में फरार अपराधी समीर सरदार ने कोर्ट में किया सरेंडर

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लू भट्ठा में अवैध गन फैक्ट्री चलाने के मामले में फरार चल रहा मुख्य अभियुक्त समीर सरदार ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार, समीर सरदार और उसके सहयोगी सुशील केराई के खिलाफ पहले ही इश्तिहार जारी कर उनके घरों पर चस्पा किया जा चुका था। लगातार दबिश, निगरानी और बढ़ते पुलिस दबाव के कारण आखिरकार आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने का फैसला लिया। बताया जाता है कि यह मामला पिछले वर्ष उस समय सामने आया था, जब बिहार एटीएस को अवैध हथियार निर्माण से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी।

    सूचना के आधार पर बिहार एटीएस और सोनारी पुलिस की संयुक्त टीम ने टिल्लू भट्ठा इलाके में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एक मकान से अवैध रूप से संचालित गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। पुलिस ने मौके से छह जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए थे। इसके साथ ही हथियार बनाने में इस्तेमाल हो रही तीन लेथ मशीन को भी जब्त किया गया था, जिन्हें क्रेन की मदद से सोनारी थाना लाया गया।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया था कि समीर सरदार पिछले करीब छह महीने से हथियार निर्माण के अवैध धंधे में लिप्त था। सोनारी में लेथ मशीन पर हथियारों का प्रारंभिक निर्माण किया जाता था, जिसके बाद उन्हें बिहार के मुंगेर भेजा जाता था। वहां फाइनल फिनिशिंग के बाद हथियारों की सप्लाई बिहार के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों में की जाती थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि समीर शहर के भीतर भी हथियारों की आपूर्ति करता था। इसके अलावा वह अपने घर से गांजा की अवैध बिक्री में भी शामिल था। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    an absconding criminal in the case of running an illegal gun factory in Sonari Jamshedpur: Sameer Sardar Jamshedpur: सोनारी में अवैध गन फैक्ट्री चलाने के मामले में फरार अपराधी समीर सरदार ने कोर्ट में किया सरेंडर surrendered in the court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन को राहत, हाइकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group