Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: ‘सॉरी मम्मी-पापा… सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी प्रिंसी
    Breaking News

    Jamshedpur: ‘सॉरी मम्मी-पापा… सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी प्रिंसी

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक यूनिवर्सिटी में बी-टेक की पढ़ाई कर रही जमशेदपुर निवासी छात्रा प्रिंसी कुमारी (20) ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रिंसी के परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर वे चिंतित हो गए. परिजनों द्वारा बार-बार कॉल किए जाने के बावजूद जब प्रिंसी ने फोन नहीं उठाया, तो उन्होंने हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर वार्डन छात्रा के कमरे पर पहुंची, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला.

    काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद वार्डन ने खिड़की से झांककर देखा, तो कमरे के अंदर प्रिंसी को फंदे से लटका पाया. इसकी जानकारी तत्काल हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राओं को दी गई और फिर रायगढ़ के पूंजीपथरा थाने की पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा. पुलिस ने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रिंसी के परिजन रायगढ़ पहुंचे.

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    सुसाइड नोट भी बरामद
    पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें प्रिंसी ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. उसने यह भी लिखा कि पढ़ाई पर काफी पैसे खर्च हो चुके हैं, जिससे परिवार का सेविंग अकाउंट खाली हो रहा है और वह पढ़ाई में भी अच्छी नहीं है. सुसाइड नोट में उसने माता-पिता से बार-बार सॉरी कहा है. प्रिंसी बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी.

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    पोस्टमॉर्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: 'Sorry Mom and Dad...' After writing a suicide note Jamshedpur: 'सॉरी मम्मी-पापा... सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी the student hanged herself in the hostel. Princey was a second-year B.Tech student. बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी प्रिंसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group