


Jamshedpur. जूना पीठ के पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज शनिवार देर शाम जमशेदपुर पहुंचे. स्वामी अवधेशानंद गिरि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचने पर स्वामी जी का भव्य स्वागत हुआ. यहां अग्रवाला परिवार की अगुवाई में श्रद्धालुओं और शिष्यों ने पुष्पवर्षा व भजन-कीर्तन के साथ उनका स्वागत किया. स्वामी अवधेशानंद गिरि रविवार, 19 मई की शाम 5 बजे, बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल परिसर के कुसुम कामिनी ऑडिटोरियम में प्रवचन देंगे. प्रवचन के अगले दिन, 19 मई की सुबह 8:30 बजे, स्वामी अवधेशानंद गिरि गुजराती सनातन समाज के दर्शन एवं दीक्षा कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे. यह आयोजन भी भक्तों में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.



