


Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र के डिकोस्टा रोड स्थित मैडोना कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीण गोयल के घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया
ऐसे हुआ घटना का खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रवीण गोयल के भाई नवीन गोयल रात में घर लौटे. नवीन गोयल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मुख्य दरवाज़े पर कटे हुए ताले को देखा, उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. अंदर प्रवेश करते ही पूरा घर बिखरा पड़ा था. बक्सों और आलमारियों के जेवर वाले डिब्बे खुले मिले तथा कई सामान बिस्तर पर फैला हुआ था. उन्होंने तुरंत आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घर की फोटोग्राफी कराई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है,



