Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Breaking News

JAMSHEDPUR : सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

News DeskBy News DeskAugust 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने गुरुद्वारा परिसर में घुसकर दानपेटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 40 से 45 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए.

चोरी की यह पूरी वारदात गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी सुबह होते ही गुरुद्वारा समिति को मिली, जिसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया.

गुरुद्वारा प्रबंधन ने इस घटना के लिए इलाके में बढ़ते असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है. प्रधान ने बताया कि लंबे समय से सरजामदा क्षेत्र में नशेड़ियों और अड्डेबाजों का जमावड़ा लग रहा है, जिससे गुरुद्वारा समेत अन्य धार्मिक स्थलों की पवित्रता खतरे में है.

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण अब चोरों का मनोबल बढ़ गया है और देवस्थलों तक को निशाना बनाया जा रहा है.

चोरी की घटना के बाद सिख समुदाय में भारी रोष व्याप्त है. समुदाय के लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ महीनों में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है.

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. गुरुद्वारा जैसे पवित्र स्थल पर हुई यह घटना समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब चोरी की जानकारी मिली, तब तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी और अधिक बढ़ गई. लोगों का कहना है कि पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया चिंता का विषय है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: परसुडीह की लोको कॉलोनी और हरिजन बस्ती में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों को मिले दिवाली के उपहार

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में डीसी राजीव रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान का निर्देश

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने मॉडल और नवाचार से दिखाई प्रतिभा

November 6, 2026
Recent Post

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group