


Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर क्रॉस रोड नंबर 14 में अलमारी के लॉकर से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक करीबी महिला से पूछताछ की है। महिला घटना से प्रभावित परिवार की परिचित बताई जा रही है।मामले में जीनत उर्फ निशा ने मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अलमारी का लॉकर खोलने पर सोने की दो अंगूठियां और एक चेन गायब मिली।
शिकायत के अनुसार, सात अगस्त को उमर की पत्नी सलीमन बीबी उनके घर आई थीं और उस दिन उनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति घर नहीं आया था।इसी आधार पर महिला पर चोरी का संदेह जताया गया।पुलिस ने महिला से पूछताछ के साथ घर आने-जाने वाले लोगों और अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटाई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

