Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित
    Breaking News

    Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित

    News DeskBy News DeskMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) झारखंड में एक विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ स्थापित करेगी, जहां सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के खनन अपशिष्ट (कॉपर टेलिंग्स) से यूरेनियम निकाला जाएगा। यह पहल देश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन और रक्षा जरूरतों के लिए घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हिंदुस्तान कॉपर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव कुमार सिंह ने साक्षात्कार में कहा कि तांबा उत्पादक कंपनी की इस बारे में यूसीआईएल के साथ सहमति बन गई है। इसके तहत हिंदुस्तान कॉपर अपने ‘टेलिंग्स’ यूसीआईएल को सौंपेगी, जिससे यूरेनियम निकाला जाएगा।

    ‘टेलिंग्स’ दरअसल वह बारीक अपशिष्ट पदार्थ और पानी होता है, जो तांबे जैसे खनिजों को अयस्क से अलग करने के बाद बच जाता है। सामान्य तौर पर इसे खनन अपशिष्ट माना जाता है, लेकिन इसमें कई बार अन्य खनिजों के अंश भी मौजूद रहते हैं। हिंदुस्तान कॉपर के अपशिष्ट में कम मात्रा में यूरेनियम पाया गया है। सिंह ने कहा, “यूसीआईएल ने तकनीकी रूप से इस प्रस्ताव पर सहमति दी है, क्योंकि टेलिंग्स में मौजूद यूरेनियम को आधुनिक तकनीक की मदद से निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि यूसीआईएल पहले इन अपशिष्ट का प्रसंस्करण करेगी। इसके बाद यूरेनियम निकाला जाएगा और बचा हुआ उपचारित पदार्थ फिर से हिंदुस्तान कॉपर को लौटा दिया जाएगा।

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    यह पूरी प्रक्रिया आसान नहीं होगी, क्योंकि यूसीआईएल परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के अधीन काम करती है। परमाणु खनिजों से जुड़े किसी भी काम के लिए कड़े सुरक्षा मानकों, तकनीकी मंजूरियों और सरकारी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होता है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना रणनीतिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से फायदेमंद हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत अभी अपनी परमाणु ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक आयातित यूरेनियम पर निर्भर है। ऐसे में खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालने की यह पहल घरेलू आपूर्ति बढ़ाने में मदद कर सकती है। साथ ही, इससे पुराने खनन अपशिष्ट का बेहतर प्रबंधन भी संभव होगा और पर्यावरण पर बोझ कम किया जा सकेगा।

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    भारत ने वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार घरेलू यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने और विदेशों से इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है। इस बीच, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में 444.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 137.3 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने अगले पांच साल में अपनी खदानों के विस्तार के लिए 7,188.90 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना भी बनाई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a special 'recovery plant' will be set up. Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL Jamshedpur: UCIL will extract uranium from HCL's mining waste विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group