Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक
Breaking News

Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

News DeskBy News DeskSeptember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आगामी 8 सितंबर 2026 को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा प्रांगण स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति प्रो. इला कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर समारोह की तैयारियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में CSIR-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी उपस्थित रहेंगे।

1990 छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए कुल 1990 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस अवसर पर 54 छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। वहीं पहली बार विश्वविद्यालय की चार शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर NEP पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में डिजिटल डिस्प्ले की व्यवस्था भी रहेगी।

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

इस बार पहली बार चांसलर की उपाधि, NSS स्वयंसेवकों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उपाधि प्राप्त करने वाली छात्राओं को विश्वविद्यालय के लोगो वाले अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे। अर्थशास्त्र की टॉपर छात्रा को डॉ. रेखा झा मेडल दिया जाएगा।

ड्रोन स्किल और ISRO कोर्स शुरू करने की योजना

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्राओं के कौशल विकास के लिए दो एमओयू के तहत ड्रोन स्किल और ISRO स्पेस सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना है। इन पाठ्यक्रमों को सुबह या शाम के समय संचालित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को विश्वविद्यालय से लंबे समय तक जोड़े रखने के लिए एलुमनाई नेटवर्क के माध्यम से भी पहल की जाएगी। सरकार के निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय में सभी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

अकादमिक परेड भी होगी

दीक्षांत समारोह में अकादमिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीनेट, सिंडिकेट, एकेडमिक काउंसिल के सदस्य और स्थायी शिक्षक शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम और कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर ने भी समारोह से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में डॉ. पुष्पा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मीडिया कमेटी की डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. शालिनी प्रसाद और डॉ. रवि नेवार उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026
Recent Post

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में 17 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नया कुष्ठ रोगी मिला, डुमरिया में जागरूकता अभियान

October 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह से ठप कचरा उठाव शुक्रवार से होगा शुरू, बीडीओ ने दिया आश्वासन

October 22, 2026

JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: चक्रधरपुर रेल मंडल के 78 स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद, टाटानगर में DRM तरुण हुरिया ने सुनी समस्याएं

October 22, 2026

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर रेड क्रॉस का एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड शिविर

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group