


जमशेदपुर।
रविवार को बिष्टुपुर जे रोड स्थित विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय परिसर में आजसू के प्रख्यात युवा नेता हेमंत पाठक की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया. विधायक सरयू राय के मौजूदगी में जद(यू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.
READ MORE :Jamshedpur :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से फेक फेसबुक आईडी, प्रशासन ने की सतर्कता की अपील
सरयू राय का संबोधन
विधायक सरयू राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत पाठक ने छात्र राजनीति में अपनी पहचान जमशेदपुर में एक जुझारू नेता के रूप में बनाई है। उनके जद (यू) में शामिल होने से पार्टी को जनहित के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाने में बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) आज भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा से प्रेरित होकर काम कर रहा है और इसका नेतृत्व नीतीश कुमार जैसे स्वच्छ छवि वाले नेता कर रहे हैं, जिन पर आज तक भ्रष्टाचार या परिवारवाद का कोई आरोप नहीं है।
श्री राय ने झारखंड की विविध भाषाओं और सांस्कृतिक पहचान की चर्चा करते हुए कहा कि जद(यू) सभी वर्ग, समुदाय और भाषाई समूहों को सम्मान देता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि झारखंड में भी बिहार की तरह सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस काम होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का प्रयास रहेगा कि झारखंड में समरसता का माहौल बने और विवादों को मिल-बैठकर सुलझाया जाए।
READ MORE :ADITYAPUR :एसिया का एजीएम संपन्न, 19 जुलाई को होंगे चुनाव
पार्टी नेताओं की उपस्थिति और नीतियों की जानकारी
कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से नवजुड़े युवाओं को अवगत कराया। वहीं प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया जबकि स्वागत भाषण सुबोध श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन हेमंत पाठक ने प्रस्तुत किया।
READ MORE :Tatanagar: टाटानगर-खड़गपुर रेल मार्ग पर कल से 24 जून तक रहेगा ब्लॉक, प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का परिचालन
प्रमुख शामिल युवा:
इस मौके पर हेमंत पाठक, लक्ष्मण बाग, साहेब भागती, साकेत सरकार, जगदीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, गोपाल लोहार, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, सूरज सिंह, रितेश कुमार समेत काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े।



