Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने गए, तीन वार्ड में कोई नामांकन नहीं
    Breaking News

    Jharkhand: राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने गए, तीन वार्ड में कोई नामांकन नहीं

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले 41 वार्ड के पार्षदों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि नामांकन दाखिल न होने के कारण तीन वार्ड रिक्त रह गए। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए मतदान 23 फरवरी को होने हैं जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी।झारखंड में नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,087 वार्ड में 48 महापौरों या अध्यक्षों और पार्षदों के पदों के लिए चुनाव निर्धारित हैं।

    राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘कुल 41 पार्षद उनके वार्ड से एक-एक नामांकन प्राप्त करने के बाद निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि तीन वार्ड में कोई नामांकन प्राप्त नहीं होने के बाद ये रिक्त रह गए हैं। प्रसाद ने कहा, ‘डोमचांच नगर पंचायत (कोडरमा) के वार्ड पांच और 11 तथा जमशेदपुर के मैंगो नगर निगम के वार्ड 22 से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी को शुरू हुई और चार फरवरी को समाप्त हुई, जबकि नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया छह फरवरी को समाप्त हुई।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    महापौर के पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद के पद के लिए 5,569 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 2,727 महिलाएं शामिल हैं। इन चुनावों में 43.33 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। झारखंड में यूएलबी चुनाव राजनीतिक दलों के चुनावी चिह्नों पर नहीं लड़े जाते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को इन संगठनों का समर्थन प्राप्त होता है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: 41 ward councillors elected unopposed in 48 urban local bodies Jharkhand: राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने गए no nominations in three wards तीन वार्ड में कोई नामांकन नहीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन को राहत, हाइकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group