Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Jharkhand: 32 लाख मूल्य की 600 पेटी में 5400 लीटर अवैध शराब बरामद, पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार में होनी थी सप्लाई
    Bihar

    Jharkhand: 32 लाख मूल्य की 600 पेटी में 5400 लीटर अवैध शराब बरामद, पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार में होनी थी सप्लाई

    News DeskBy News DeskMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar.पलामू पुलिस ने 32 लाख मूल्य की 54 सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 13 मई की रात पलामू अंचल के राज्य कर सहायक आयुक्त द्वारा जांच में ट्रक पकड़ा गया था. वाणिज्य कर विभाग द्वारा टीओपी टू परिसर में खड़े ट्रक की जांच में पाया गया कि टैक्स नहीं भरा गया है. चालक भी फरार हो गया था. उसका फोन भी स्विच ऑफ था. 16 मई की रात में वाणिज्य कर विभाग के द्वारा टीओपी टू प्रभारी को वाहन मुक्त करने के लिए एक पत्र दिया गया.

    कहा गया कि मलिक द्वारा ऑनलाइन टैक्स जमा कर दिया गया है. इसलिए इस वाहन के दूसरे चालक सुरेंद्र सिंह को भेजा गया है. उन्हें वाहन की चाबी दे दी जाये. ट्रक में रेडीमेड कपड़ा लदा हुआ था. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक में अवैध सामान लदा हुआ है. इस संबंध में एसपी ने संदेह होने पर दंडाधिकारी की उपस्थिति में वाहन जांच का निर्देश दिया. अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा के द्वारा प्रतिनियुक्त चैनपुर के कनीय अभियंता अभिषेक पासवान की उपस्थिति में वाहन की जांच की गयी. इस दौरान पाया कि कपड़े के बोरा के बीच अवैध शराब रखा गया है. जिसमें 600 पेटी अवैध शराब पायी गयी. इसके बाद नये चालक सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    ऐसे की जानी थी सप्लाई

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    गिरफ्तार सुरेंद्र सिंह ने बताया वाहन मालिक तगा राम ने पंजाब से यह शराब भिजवायी है. तिलैया के महेंद्र यादव व बरही के पप्पू साव के यहां इस शराब को उतार कर रखना है. इसमें एक बोतल शराब में स्पिरिट मिला कर दो बोतल बनाना है. झारखंड का लेबल लगाकर बिहार भेजना है. शराब के जब्त होते हीं महेंद्र यादव व पप्पू पुलिस के डर से भाग गये. पुलिस ने तगा राम, मोहन, सुरेंद्र सिंह सहित चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने रॉयल स्टैग का 420 पेटी, मैकडॉनल्ड 180 पेटी में रखा कुल 7200 बोतल शराब बरामद किया है. इसके साथ ही प्लास्टिक के बोरा में रखे हुए विभिन्न प्रकार के कपड़े भी बरामद किये गये हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: 5400 liters of illegal liquor recovered in 600 boxes worth 32 lakhs major action by Palamu police was to be supplied in Bihar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group