Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand ‘brutal murder’: खूंटी में युवक ने अपनी ‘लिव इन पार्टनर’ की हत्या की, शव को 40 टुकड़ों में काटा, जानिए क्या है पूरा मामला
    Breaking News

    Jharkhand ‘brutal murder’: खूंटी में युवक ने अपनी ‘लिव इन पार्टनर’ की हत्या की, शव को 40 टुकड़ों में काटा, जानिए क्या है पूरा मामला

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024Updated:November 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के खूंटी जिले में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद तब प्रकाश में आया जब 24 नवंबर को जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले.
    नरेश पिछले कुछ वर्षों से खूंटी जिले की ही रहने वाली 24 वर्षीय महिला के साथ तमिलनाडु में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था. कुछ समय पहले वह झारखंड वापस आया और अपनी ‘लिव इन पार्टनर’ को बिना कुछ बताए दूसरी महिला से शादी कर ली तथा पत्नी के बिना ही तमिलनाडु वापस चला गया.
    खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने से कहा, ‘‘यह क्रूर घटना आठ नवंबर को हुई जब वे खूंटी पहुंचे क्योंकि आरोपी नरेश ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह उसे अपने घर नहीं ले जाना चाहता था. वह उसे जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और शव को टुकड़ों में काट दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    कसाई की दुकान में काम करता था आरोपी
    इस मामले की जांच करने वाले पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था. पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नरेश ने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की और फिर उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया. इलाके में एक कुत्ते के पास 24 नंवबर को शव के हाथ का हिस्सा मिला, जिसके बाद पुलिस ने कई अंग बरामद किए.
    सिंह ने बताया कि महिला को नरेश की शादी के बारे में पता नहीं था, इसलिए उसने उस पर खूंटी लौटने का दबाव बनाया। रांची पहुंचने के बाद नरेश और महिला 24 नवंबर को ट्रेन में सवार होकर नरेश के गांव के लिए रवाना हो गए. पुलिस निरीक्षक ने कहा, ‘‘योजना के तहत नरेश महिला को अपने घर के पास ऑटोरिक्शा में खूंटी ले गया और उसे इंतजार करने के लिये कहा. वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव के 40 से 50 टुकड़े किए और पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया.
    पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि, महिला ने अपनी मां को बताया था कि वह ट्रेन में सवार हो गई है और अपने साथी के साथ रहेगी. उन्होंने बताया कि महिला के शव के अंगों की बरामदगी के बाद जंगल में एक बैग भी मिला जिसमें मृत महिला का आधार कार्ड समेत अन्य सामान मिला. महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की.पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मां को अपराध के पीछे नरेश पर संदेह था, जिसने पकड़े जाने के बाद महिला के टुकड़े-टुकड़े करने की बात स्वीकार की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cut the body into 40 pieces Jharkhand 'brutal murder': A young man murdered his 'live-in partner' in Khunti Khunti letest murder news Khunti recent murder news know what is the whole matter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group