Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 36-सदस्यीय समिति गठित की, केशव महतो कमलेश समेत जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया
    Breaking News

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 36-सदस्यीय समिति गठित की, केशव महतो कमलेश समेत जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया

    News DeskBy News DeskMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस ने रविवार को झारखंड के लिए राजनीतिक मामलों की 36-सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रभारी के. राजू और जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया गया है। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने कई अन्य समितियां भी गठित की हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) की राजनीतिक मामलों की समिति के गठन को मंजूरी दी है। इस समिति में राज्य के चार मंत्री राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हैं। धनशोधन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को भी इस समिति में जगह दी गई है। यह समिति पार्टी की सियासी रणनीति तय करेगी। कांग्रेस ने पांच अन्य समितियां भी गठित की हैं, जिनमें परिसीमन और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित समितियां शामिल हैं।

    इसके अलावा, समन्वय समिति, प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति भी गठित की गई हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव और समन्वयकों की नियुक्तियां भी की गई हैं।
    चौंतीस सदस्यीय समन्वय समिति में अजय दुबे, अजय नाथ शाहदेव, अनुपमा सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह और निर्मला देवी जैसे नेता शामिल हैं। पांच सदस्यीय एसआईआर समिति में डॉ. प्रदीप बालमुचू, डॉ. रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, डॉ. अजय कुमार और राजेश ठाकुर को शामिल किया गया है। इसके अलावा 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 81 सचिव, 44 संयुक्त सचिव और 37 समन्वयकों की भी नियुक्ति की गई है।

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including Keshav Mahato Jharkhand Congress: Congress formed a 36-member committee Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 36-सदस्यीय समिति गठित की Kamlesh and jailed former minister Alamgir Alam as members. केशव महतो कमलेश समेत जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 36-सदस्यीय समिति गठित की, केशव महतो कमलेश समेत जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group