Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस ने 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान शुरू किया, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दिन का रखेंगे उपवास, जानें BJP ने क्या कहा?
    Breaking News

    Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस ने 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान शुरू किया, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दिन का रखेंगे उपवास, जानें BJP ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.  झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को राज्य में 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान शुरू किया. रांची में संवाददाताओं से मुखातिब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत उपवास, जन जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और धरना जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा, हमने आज सभी जिला मुख्यालयों में संवाददाता सम्मेलन के साथ 45 दिवसीय अभियान की शुरुआत की है. रविवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं के सामने एक दिन का उपवास रखेंगे.

    12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर प्रदर्शन
    महतो ने बताया, 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को मनरेगा की जगह नया अधिनियम लाने के केंद्र के फैसले के बारे में जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से 30 जनवरी तक वार्ड स्तर पर धरना दिया जाएगा. महतो ने कहा कि 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तर पर ‘मनरेगा बचाओ’ धरना दिया जाएगा. सात फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्य विधानसभा का घेराव किया जाएगा. उन्होंने बताया, “अभियान के दौरान, लोगों को मनरेगा के फायदों के बारे में जागरूक किया जाएगा. उन्हें वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत उनसे छीने गए अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा.

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    भाजपा ने की आलोचना
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि पार्टी केवल राजनीतिक लाभ के लिए नये कानून का विरोध कर रही है. भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप वीबी-जी राम जी के साथ ग्रामीण विकास के लिए एक नयी रूपरेखा का निर्माण किया जा रहा है.

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Congress: Jharkhand Congress launched a 45-day 'Save MNREGA' campaign Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस ने 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान शुरू किया know what BJP said? party leaders and workers will observe a day-long fast जानें BJP ने क्या कहा? पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दिन का रखेंगे उपवास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group